सफेद आक का पौधा कैसे लगाएं (घर में आएगी सुख समृद्धि)

सफेद आक का पौधा कैसे लगाएं – बहुत सारे व्यक्ति इस पौधे को अपने घर में लगाना चाहते हैं और जानना चाहते हैं की, इस पौधे को घर की किस दिशा में और किस समय लगाना सही होगा। आज की पोस्ट में हम आपको इसी प्रश्न का उत्तर देंगे और साथ ही इस पौधे को घर में लगाने के लाभ भी बताएंगे तो, आइए इस पौधे के बारे में विस्तार से जानना शुरू करते हैं –

सफेद आक का पौधा कैसे लगाएं,

कैसा होता है, आक का पौधा –

सफ़ेद आक के पौधे के पत्ते, बरगद के पत्तों की तरह ही मोटी होती है। पत्तियाँ जब पक जाती है और झड़ने के लिए तैयार हो जाती हैं तो, वे पीली हो जाती हैं।

Image पर क्लिक करें और सीक्रेट टिप्स जानें.

आक के फूल छोटे होते हैं और गुच्छों में दिखाई देते हैं, फूलों पर रंगीन रेखाएं हो सकती हैं लेकिन, मूल रूप से ये सफ़ेद रंग के होते हैं। इसका फल आकर में आम के फल के सामान होता है और सफ़ेद कपास जैसी संरचनाओं से भरे होते हैं।

यह पौधा श्वेत और श्याम दोनों तरह का होता है। ऐसा माना जाता है की शुभ मुहूर्त में लाकर ही इसकी पूजा प्रारम्भ करनी चाहिए। पूजा करते समय गणपति मंत्र का उच्चारण अवश्य करें, इससे भगवान गणपति की कृपा भी प्राप्त होती है।


हिन्दू धर्म में हर एक पौधे का अपना एक महत्व है, ऐसा माना जाता है की कुछ पौधे में साक्षात ईश्वर का वास होता है, ऐसे पौधों में सबसे प्रमुख है, तुलसी, नीम, पीपल और बरगद।

इन सभी पौधों की पूजा की जाती है और उनमें भगवान का वास मानकर, पीपल और बरगद को छोड़कर घर में लगाना ज्योतिष के हिसाब से अच्छा माना जाता है।

इन सभी के अलावा एक और पौधा है, आक का पौधा। यह पौधा वास्तव में अन्य पौधों की तरह ही पूजा जाता है और ऐसा माना जाता है की, इस पौधे से भगवान शिव की पूजा करने से कई तरह के लाभ मिलते हैं।

इस पौधे को मदार का पौधा, आकड़े का पौधा भी कहा जाता है और पूजा पाठ से लेकर तंत्र-मंत्र में भी यह पौधा बहुत मायने रखता है।


आक का पौधा घर में लगाने के लाभ –

  • ऐसा माना जाता है की घर के आस-पास आक के पौधे की उपस्थिति, घर के निवासियों के खिलाफ किए गए किसी भी काले जादू को दूर रखती है।
  • इस पौधे की जड़ से निकली गणपति की मूर्ति की नियमित पूजा से आपको जीवन के सभी सुख प्राप्त होंगे।
  • ऐसा कहा जाता है की आक के फल से निकली रुई से बत्ती बनाकर, शिव मंदिर में देसी घी का दीपक जलाने से शिव खुश होते हैं।
  • आक का पत्ता आयर्वेद में उपचार के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

किस दिशा में और कब लगाएं सफ़ेद आक का पौधा –

  • घर से निकलते वक्त सफ़ेद आक का पौधा आपके सीधे हाथ की ओर होना चाहिए।
  • सफ़ेदआक का पौधा घर के मुख्य द्वार के आस-पास लगाना चाहिए।
  • दक्षिण-पूर्व दिशा में इस पौधे को लगाया जा सकता है।
  • सफ़ेद आक के पौधे को गुरुवार के दिन, रविवार के दिन, या होली, दिवाली आदि त्योहारों पर भी लगाया जा सकता है।

अंतिम शब्द –

नोट: We do not confirm this information, the information given in the post is taken with the help of sources available on the internet.

हमें आशा है की अब आपको पता चल चुका होगा की, सफेद आक का पौधा कैसे लगाएं और इसको लगाने के क्या-क्या फायदे हैं? अगर आपको यह जानकारी पसंद आई हो तो, इसे ज्यादा से ज्यादा लोगों के साथ शेयर करें और आप भी इस जानकारी का लाभ उठाएं।

Leave a Comment