दुनिया की सबसे पहली मस्जिद कौन सी है (सही जानकारी)

Duniya Ki Sabse Pehli Masjid – क्या आप भी जानना चाहते हैं की इस दुनिया की सबसे पहली मस्जिद कौन सी है? आज की इस शानदार ब्लॉग पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि मुस्लिमों का इतिहास कितना पुराना है और इसकी शुरुआत कब हुई? इसकी शुरुआत किसने की?

इन सभी प्रश्नों पर आज हम विस्तार से चर्चा करेंगे। अगर आप इन सभी बातों को जानना चाहते हैं तो कृपया इस ब्लॉग पोस्ट को शुरू से अंत तक जरूर पढ़ें।

Image पर क्लिक करें और सीक्रेट टिप्स जानें.

duniya ki sabse pehli masjid konsi hai, mo. sahab kon the, दुनिया की सबसे पहली मस्जिद कौन सी है,

Ques. इस्लाम का अर्थ क्या होता है?

इस्लाम धर्म का अर्थ होता है – विनम्रता / पवित्रता / शक्ति में प्रवेश करना। जो इस्लाम धर्म का अनुसरण करता है, मुसलमान कहलाता है। मुसलमान मुख्यतः दो शब्दों से मिलकर बना है – मुसल्लम+ईमान अर्थात जिसका ईमान पुख्ता हो।

Ques. इस्लाम की शुरूवात किसने की?

अगर आप इसकी उत्तर एक लाइन में सुनना चाहते हैं तो इसका उत्तर है, मोहम्मद साहब। इस्लाम धर्म की शुरुआत मोहम्मद साहब ने की थी।

Ques. इस्लाम का इतिहास कितना पुराना है या इस्लाम की शुरूवात कब हुई?

आपको बता दें की, 7वी शताब्दी के शुरूवात में ही सऊदी अरब में इस्लाम नामक धर्म का उदय हुआ। इस्लाम एक ही ईश्वर की उपासना पर जोर देता है, जो है – अल्लाह। मुस्लिमों की पवित्र पुस्तक का नाम कुरान है।

Ques. मोहम्मद साहब कौन थे?

मोहम्मद साहब का जन्म 570 ईस्वी में मक्का में हुआ था, इसलिए इस्लाम में मक्का की यात्रा को शुभ माना जाता है। इनके पिता का नाम अब्दुल्ला और माता का नाम अमीना था। उन्होंने अपनी शादी एक विधवा से की थी जिनका नाम खदीजा बेगम था। इनकी एक पुत्री हुई जिसका नाम उन्होंने फातिमा रखा था। 632 ईस्वी में मोहम्मद साहब का इन्तकाल हो गया था।

Ques. दुनिया की सबसे पहली मस्जिद कौन सी है और उसे कहाँ और किसने बनवाया था?

यह एक सामान्य ज्ञान का प्रश्न भी है आपको पता होना चाहिए की, दुनिया में 38 लाख से भी ज्यादा मस्जिदें हैं। दुनिया की सबसे पहली मस्जिद खुद ‘मुहम्मद साहब’ द्वारा बनवायी गयी थी। जो की मदीना, मुनव्वराह में ‘मस्जिद ए कुबा’ कहलाती है।

अगर हम भारत की सबसे पुरानी मस्जिद के बारे में बात करें तो, चेरामन मस्जिद भारतीय-सर्वाधिक प्राचीन मस्जिद है, जो की केरल राज्य में त्रिशुर नामक जिले में है। इसको 629 ईस्वी में बनाया गया था।

Ques. खलीफा किन्हे कहा गया?

मोहम्मद साहब के इन्तकाल के बाद उनके करीबी लोगों को इस्लाम का नेतृत्व-भार सौपा गया, वे करीबी लोग खलीफा कहा गया।

अंतिम शब्द –

साथियों आज हमने इतने सारे महत्वपूर्ण प्रश्नों के उत्तर देखे। अगर आपको लगता है की इस पोस्ट में कुछ कमी है या इसमें और प्रश्न जुड़ने चाहिये तो, आप कमेन्ट में अपनी राय बता सकते हैं। इस ब्लॉग पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुचाएं ताकि, ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस्लाम के बारे में ज्यादा से ज्यादा सही जानकारी मिल सके। 😊

Leave a Comment