लड़के को कैसे पटाए : आकर्षित करने के 10 कड़क तरीके

लड़के को कैसे पटाए – अगर आप भी एक लड़की हैं और आपकी उम्र 18 साल से ज्यादा है और आप अभी भी सिंगल हैं लेकिन, अब आप boyfriend बनाना चाहती हैं, ऐसा BF जो आपकी feelings को समझ सके, जो आपको हमेशा respect दे और खुश रखे तो, इसके लिए आपको लड़कों को इम्प्रेस करने के कुछ बेहतरीन तरीके जरूर सीख लेने चाहिए ताकि, आप अपनी पसंद के लड़के को पटा सकें ।

सभी लड़कियाँ चाहती हैं कि वह जिस लड़के को पसंद करती हैं, वही उनका boyfriend बन जाए लेकिन कई बार कुछ लड़के बहुत ज्यादा attitude में रहते हैं या उनकी पहले से ही गर्लफ्रैंड होती है, इसलिए वह किसी भी लड़की को बहुत जल्दी भाव नहीं देते हैं लेकिन, इस पोस्ट में लड़के पटाने के जो तरीके बताए गए हैं, उन्हें पढ़ने और अप्लाई करने के बाद आप किसी भी लड़के को आसानी से अपना दीवाना बना सकती हैं ।

Image पर क्लिक करें और सीक्रेट टिप्स जानें.

ladke ko kaise pataye, ladko ko kaise pataye, ladka kaise pataye, love tips in hindi, how to impress a boy,
लड़का कैसे पटाए ? (बेहतरीन तरीके)

सबसे पहले ऐसे लड़के को इम्प्रेस करने की सोचे जिससे आप मिलती रहती हैं, मतलब ऐसा लड़का जो आपके कॉलेज में या ट्यूशन में पढ़ता हो या आपके आस-पड़ोस में रहता हो। अगर आप चाहेंगी की आप राह चलते किसी भी लड़के को 5 मिनट में दीवाना बना लें और वह लड़का तुरन्त आपका बॉयफ्रेंड भी बन जाए तो, ऐसा हो तो सकता है लेकिन ऐसा लड़का आपको use करके छोड़ देगा, इसकी संभावना भी अधिक रहती है।

Ladka Kaise Pataye | लड़कों को पटाने के बेस्ट तरीके

अगर आपके पास लड़के का मोबाइल नंबर है या आप दोनों किसी सोशल मीडिया पर बात करते हैं तो, आप लड़के की अटेंशन पाने के लिए उसको रोज अच्छे-अच्छे Good Morning Quotes भेज सकती हैं।

बस मैसेज ऐसे नहीं लगने चाहिए की आपने फॉरवर्ड कर दिए हैं, बल्कि दिल से गुड मॉर्निंग बोलिए, यह लड़कों को काफी पसंद आता है कि कोई दिन की शुरुआत के समय उनको महत्व दे रहा है।

लड़के के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानें

आप लड़के के बारे में जितनी ज्यादा बाते जान पाएंगी लड़के को पटाना उतना ही आसान हो जाएगा क्योंकि, जब आप लड़के के स्वभाव, उसकी पसंद-नापसंद, को जान जाएंगी, यह जान जाएंगी की लड़के की पहले से कोई गर्लफ्रैंड है या नहीं, तो इसके बाद आप किसी भी लड़के को आसानी से इम्प्रेस कर सकती हैं। लड़के के बारे में जानने के लिए आपको सोशल मीडिया का प्रयोग करना चाहिए या लड़के के साथ रहने वाले लड़के-लड़कियों से दोस्ती करनी चाहिए।

अगर लड़का सोशल मीडिया जैसे – इंस्टाग्राम, फेसबुक, स्नैपचैट आदि पर है तो, आपको लड़के को सोशल मीडिया पर भी फॉलो करना चाहिए (चाहे लड़का आपके पड़ोस का ही हो)। लड़के के photos या videos को like करें और अगर आप लड़के से मिलकर बात करने में घबराती हैं तो, शुरुआत में आप सोशल मीडिया पर उससे चैट कर सकती हैं ।

इसे जरूर पढ़ें :- लड़कों से जुड़े कुछ मनोवैज्ञानिक तथ्य, जो आपको आश्चर्यचकित कर सकते हैं।

एक साथ बहुत सारे लड़को को इम्प्रेस करने की कोशिश न करें

कुछ लड़कियों की सोच काफी गलत होती हैं, वे एक साथ कई-कई लड़कों को घुमाना चाहती हैं, आपको ऐसा कभी भी नहीं करना चाहिए क्योंकि, जब किसी भी लड़के को पता चलता है (पता चल ही जाता है) की कोई लड़की बहुत सारे लड़को को एक साथ पटाए हुए हैं या पटाने की कोशिश कर रही है तो, बहुत सारे लड़कों के मन में आपके लिए जो respect है वो बहुत कम हो जाती है और ऐसे में कुछ लड़के केवल आपका इस्तेमाल करने की कोशिश करते हैं और कोई लड़का जो, भविष्य में आपका जीवन-साथी तक बन सकता था, वो आपको कभी भी पटाना नहीं चाहेगा ।

लड़के को कैसे पटाए, लड़के को पटाने के तरीके, लड़के को अपना दीवाना कैसे बनाए, impress a boy,
लड़को को आकर्षित करने के तरीके

अपनी सुन्दरता पर ध्यान दें

आपकी सुंदरता ही सबसे पहले किसी भी लड़के को आपकी और आकर्षित करती है, यह सब कहने की बात होती है कि कोई लड़का कहे की, मैने किसी लड़की के दिल से प्यार किया है, चेहरे से नहीं। लगभग सभी लड़कों में किसी भी लड़की के प्रति आकर्षण, हमेशा लड़की का चेहरा देखकर ही शुरू होता है, इसलिए आपने देखा भी होगा की बहुत सारी लड़की अपने चेहरे की अपने पूरे शरीर से कहीं ज्यादा देखभाल करती हैं, और सुन्दर चेहरे के दम पर कई लड़कों को घुमाती रहती हैं इसलिए, आपको भी अपने चेहरेका काफी ध्यान रखना चाहिए।

इस वीडियो को जरूर देखें

खुश रहे और आस-पास के लोगों को भी खुश रखें

अगर आपका स्वभाव मजाकिया है तो, किसी भी लड़के का दिल आप पर आना स्वाभिक है इसलिए, अपने चेहरे पर एक छोटी सी मुस्कान हमेशा रखें । अगर आप सही वातावरण में लड़के से मिलती हैं तो आपको लड़के से थोड़ी-बहुत मजाक जरूर करनी चाहिए, लड़के को हँसाना चाहिए । आप लड़के से सोशल मीडिया पर भी funny chat कर सकती हैं, लड़के को सोशल मीडिया पर funny videos और mems भेजकर आपको लड़के के चेहरे पर मुस्कुराहट लाते रहना चाहिए, यह लड़के के दिल में अपने लिए जगह बनाने का काफी अच्छा तरीका है ।

थोड़ा-सा मजाकिया बनिए हमेशा अपनी प्रॉब्लम्स के बारे में सोचकर दुःखी मत रहिए क्योंकि, ऐसी लड़की बहुत कम लड़कों को पसंद आती है। मैं तो कहता हूँ आपको funny jokes और funny stories का पिटारा अपने साथ रखना चाहिए ताकि आप अपने साथ-साथ अपने आस-पास रहने वाले लोगों को भी खुश रख सकें, यकीन मानिए लड़का ऐसी लड़की को खुद प्रपोज करता है, जो उसके चेहरे पर मुस्कराहट की बजह बनती है।

लड़के को कभी भी यह न बताए की, …

अन्य तरीके अगले पेज पर है, पेज न. 2 पर जाएं।

4 thoughts on “लड़के को कैसे पटाए : आकर्षित करने के 10 कड़क तरीके”

  1. You have given complete information in this post, I liked your post very much and I often keep watching your post.

    Reply

Leave a Comment