सात फेरों के बाद, शादी के बाद दूल्हा बिना दुल्हन के घर लौटा -

वाराणसी के चौबेपुर क्षेत्र से यह अनोखी चौकाने वाली खबर सामने आयी है...

जिसमें मात्र कुछ ही घण्टों में पति-पत्नी का रिश्ता टूट गया। दुल्हन का कहना था कि दूल्हे की उम्र बहुत ज्यादा है।

रविवार को कादीपुर खुर्द गांव के चौहान बस्ती में एक शादी थी, जिसमें बारात पहुँचने के बाद...

हिन्दू रीति रिवाजों से शादी हुई, जयमाला, सात फेरे और सिन्दूर आदि की सभी रश्में हुई। 

शादी के बाद सोमबार सुबह को जैसे ही विदाई के लिए तैयारी शुरू हुई तो, दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से साफ इंकार कर दिया।

दुल्हन का यह कहना था की, दूल्हा बुजुर्ग हो गया है। 

इस दौरान यह मामला चौबेपुर थाने भी पहुंचा, लड़का-लड़की दोनों पक्ष से कई घण्टे तक पंचायत भी होती रही...

दुल्हन के इंकार करने के बाद किसी की न चली और फिर शादी टूट गयी।

इस पूरे मामले के बाद थोड़े समय के लिए दूल्हा बने लड़के को, बिना दुल्हन के ही लौटना पड़ा।