लड़की से नजर कैसे मिलाएं | ये है Eye Contact का किलर तरीका

Ladki Se Nazar Kaise Milaye – ऐसे बहुत सारे लड़के जो Boys School से पढ़े हुए होते हैं या जिनकी कोई भी लड़की दोस्त नहीं होती है, उनको लड़कियों से आई कांटेक्ट करने में काफी प्रॉब्लम आती है।

केवल घर पर ज्यादा रहना और लोगों से कम मिलना या कम बातचीत करना और केवल ज्यादा समय मोबाइल आदि में ही लगाने से यह समस्या पैदा हो ही जाती है। यह कोई बहुत बड़ी प्रॉब्लम नहीं है, अगर आप इस पोस्ट में बताई छोटी-छोटी बातों पर गंभीरतापूर्वक ध्यान देंगे तो, 2-3 महीने में ही आपको 70-80% तक बदलाव देखने को मिलेगा।

हम जिस तरह से मूवीज या रियल लाइफ में भी देखते हैं की, ऐसे लड़के जो लड़की से बेझिझक बात करते हैं या लड़कियों से सही तरीके से आँखें मिलाकर बात कर पाते हैं लड़कियाँ भी जल्दी ही उनकी दीवानी हो जाती हैं।

आखें मिलाओ तो दिल मिल जाते हैं –

आखों के बारे में एक बहुत ही रौचक बात यह भी है की अगर आप अपने पार्टनर से केवल 5 मिनट प्यार से आँखें मिलाएं तो, आप दोनों के दिल की धड़कन समान तालमेल से चलने लगती हैं।

अगर आपको आँखें मिलाने का और आँखें चुराने का सही अंदाज पता हो तो आप केवल लड़की को ही नहीं किसी को भी अपनी आँखों से इम्प्रेस कर सकते हैं।

आँखें ही तो हैं जो आपके आत्मविश्वास को या दिल में आने वाली फीलिंग्स को आसानी से बयाँ करने में मदद करती हैं।

ध्यान रखने वाली बात यह होती है की, किसके सामने आँखों का इस्तेमाल कैसे करना है क्योंकि, अपनी क्रश से जिस तरह से आँखें मिलानी चाहिए यदि उस तरह से आप अपने बॉस से आँखें मिलाएंगे तो, तूफ़ान आ जाएगा। 😂

लड़की से नजर कैसे मिलाएं | Ladki Se Nazar Kaise Milaye

इसमें भी दो तरह के लड़के आते हैं, पहले तो वे लड़के जो किसी भी लड़की से नजरें मिलाकर बात नहीं कर पाते हैं और दूसरे वे लड़के जो कुछ लड़कियों से तो अच्छे से बात कर लेते लेकिन अंजान लड़कियों से आई कांटेक्ट करने में झिझक होती है।

पहली तरह के लड़के – सबसे पहले वे लड़के जो केवल अंजान लड़कियों से आँख नहीं मिला पाते हैं, आपको लोगों की परवाह करना बंद करना होगा। ऐसे ज्यादातर लड़के जो अंजान लड़कियों को पहली बार में ही इम्प्रेस करना चाहते हैं, उनके साथ यह समस्या होती है।

इनके मन में हमेशा यह चलता रहता है की, इस समय लड़की अपने मन में मेरे बारे में क्या सोच रही होगी? लड़की के सामने इनका फर्स्ट इम्प्रेशन खराब न हो जाए इसके चलते यह काफी सोच-विचारकर ही बातें भी करते हैं और मन में यही डर इनको लड़की से आँखें नहीं मिलाने देता है।

इस तरह के लड़के यदि थोड़ा-सी परवाह करना बंद कर दें तो, पहली बार से ही इनको लड़कियों से नजर न मिला पाने वाली समस्या में बहुत ज्यादा सुधार दिखेगा।

दूसरी तरह के लड़के – अब अगर उन लड़कों की बात करें जो लड़कियों से बिल्कुल भी नजर नहीं मिला पाते तो, उनके लिए इस समस्या को दूर करने का केवल एक तरीका है की, आप जितना ज्यादा हो सके लड़कियों से बात करना शुरू करो।

शुरुआत में आप सोशल मीडिया पर या ऐसे बहुत सारे मोबाइल ऐप्स हैं, जहाँ आप लड़कियों से वीडियो कॉल पर बात कर सकते हैं, वहाँ बात करना शुरू करो क्योंकि, ऐसे लड़कों में ज्यादातर यह भी देखा जाता है की, ये केवल आई कांटेक्ट नहीं कर ऐसा नहीं है बल्कि, ऐसे ज्यादातर लड़कों में लड़कियों से बात करने पर हिचकिचाहट होती है।

आपको सबसे पहले पहले अपनी इसी हिचकिचाहट को थोड़ा-सा काम करने की कोशिश करनी है। उसके बाद आप सामने से जाकर लड़की से बात करना शुरू कर सकते हैं। लड़की कोई भी हो सकती है, चाहे आप किसी लड़की से पता पूछें या किसी लड़की को बहन बनाकर ही बात करें।

जरूरी नहीं है की आप लड़की को केवल गर्लफ्रेंड बनाए आप अच्छी दोस्त बनाकर भी लड़की से बात करें और चाहें तो, लड़की को अपनी इस कमजोरी के बारे में बता सकते हैं, एक अच्छी दोस्त, गर्लफ्रेंड या एक अच्छी बहन आपको कुछ अच्छे टिप्स दे सकती है।

Eye Contact से लड़की कैसे पटाए?

जब आप लड़की के सामने शर्माना कम कर दो तो, अब आप लड़की की आखों में देखकर लड़की को इम्प्रेस कर सकते हैं। ध्यान रहे लड़की को घूरना नहीं है वरना लड़कियों को ऐसे लड़के बिल्कुल भी पसंद नहीं आते हैं।

कुछ बातें आपको बहुत ध्यान से फॉलो करनी होंगी। आप पहली बार में ही लड़की को देखकर आखों से इम्प्रेस करने वाली ट्रिक में माहिर नहीं बन सकते हैं, इसलिए आपको पोस्ट को कम से कम 2 बार पढ़ना है और प्रत्येक बात को सही से समझना है। आइये आँखों से लड़कियों को इम्प्रेस करने का हुनर सीखते हैं। बस ये चीज करें –

#1. आत्मविश्वास भी बनाए रखें –

लड़कियों को साहसी लड़के पसंद आते हैं, जो बहुत जल्दी डर नहीं जाते हैं। जो लड़के डर की बजह से लड़कियों को प्रपोज़ तक नहीं करते हैं, उन लड़कों की कभी कोई गर्लफ्रेंड नहीं बनती है। 1000 में से एक लड़की खुद लड़के को प्रपोज करती है, वह भी तब जब लड़के में कुछ बात हो।

अगर लड़की से बात करने की शर्म को निकालना है और आँखों का यह जादू सीखना है तो, लड़की से नहीं लड़कियों से बात करो और आपके अंदर एक अलग ही कॉन्फिडेंस लड़की को नजर आना चाहिए।

लड़की से बात करने में कॉन्फिडेंस तब आएगा जब, आपको इसकी परवाह नहीं होगी की लड़की मेरे बारे में क्या सोचेगी? किसी भी लड़के का positive attitude लड़की को बहुत अट्रेक्ट करता है।

#2. एक कातिल स्माइल रखें –

लड़की से जैसे ही बात शुरू करें आपको उपरोक्त पॉइंट (आत्मविश्वास, परवाह न करना) के साथ-साथ चेहरे पर एक स्माइल भी रखें। स्माइल फेक नहीं लगनी चाहिए।

एक रियल स्माइल के साथ जब आप लड़की की आखों में देखकर आत्मविश्वास के साथ जब बोलते हो तो, लड़की आपका दम तो पहली बार में भाप जाती है। लड़की से बात करते वक्त एक छोटी-सी स्माइल आपको “सख्त लोंडा” जैसा फील कराती है।

लड़कियों को ऐसे लड़के कम पसंद होते हैं जो, एकदम उनके प्यार में पागल हो जाते हैं। लड़कियों को ऐसे लड़के ज्यादा अट्रेक्ट करते हैं जो लड़कियों को ज्यादा भाव नहीं देते हैं।

#3. एक बार नजर मिलाना –

कुछ लड़के बार-बार लड़कियों को घूरते रहते हैं, इनकी बजह से लड़कियाँ कई बार असहज भी महसूस करने लगती है। जबकि कुछ दिलचोर लड़के लड़की को बहुत ज्यादा नहीं देखते हैं।

अगर लड़की उनके सामने भी बैठी है, फिर भी वे लड़की को बहुत ज्यादा बार नहीं देखते हैं, वे ऐसा शो कराते हैं, जैसे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है लेकिन, एक बार लड़की से आँखे मिलाने के बाद स्माइल पास करते हैं और कुछ सेकंड के लिए निगाहें मिलती हैं तो, लड़की उनकी ओर आकर्षित हो चुकी होती है।

कोशिश करो की लड़की को बार-बार न देखें लेकिन, जब भी एक बार नजरें मिलें तो, लड़की खुद आपसे नजर हटाए, आप नहीं। उसके बाद फिर से आपको लड़की ओर ध्यान नहीं देना है।

कुछ लड़के लड़की को बार-बार देखते और जैसे ही लड़की उनकी तरफ देखती है, वे लड़की से निगाहें चुरा लेते हैं। वे ऐसा बार-बार करते हैं और लड़की की नजर में अपनी छवि खराब कर लेते हैं, आपको इससे बचना चाहिए।

#4. आपका ड्रेसिंग सेन्स अच्छा रखें –

लड़कियों का ड्रेसिंग सेन्स बहुत अच्छा होता है जबकि, लड़कों में यह उतना अच्छा नहीं होता है। लड़के कुछ भी पहन के घूमने निकल जाते हैं, लड़कियों को यह कम पसंद आता है इसलिए लड़की से बात करने जा रहे हो तो, एक बार अपने कपड़ों पर नजर मार लेना सही रहता है।

ऐसा नहीं है की आप लड़की की आँखों में देखोगे तो, लड़की आपकी दीवानी हो जाएगी और आपकी आँखों में डूब जाएगी, (ऐसा सिर्फ मूवीज में ही होता है) इसलिए आपको कपड़ों का चुनाव सही से करना होगा क्योंकि, लड़की की नजर सबसे पहले कपड़ों पर जाएगी।

आँखें तो पास आकर मिलाओगे, कपड़े तो दूर से दिखते है। अपनी बहन या अपनी मम्मी की हेल्प लेकर आप अच्छे कपड़ों को अच्छे से पहनने का तरीका सीख सकते हैं।

अंतिम शब्द –

अगर आप केवल इस पोस्ट में बताई बातों को सही से फॉलो कर लेंगे और आँखें लड़ाने के इस खेल को अच्छे से प्रेक्टिस करेंगे तो, आप लड़कियों को तो चुटकियों में अपना दीवाना बना लेंगे।

लड़की की बात भी छोड़ दीजिए आपकी आखें हर किसी इंसान को आपसे अट्रेक्ट होने पर मजबूर कर देंगी। तो आज से नजर झुकाकर नहीं नजर मिलाकर बात कीजिए 🙂

पोस्ट को अंत तक पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद।

Leave a Comment