आर्मी कैंटीन में इतने कम रेट पर सामान कैसे, क्या आम आदमी खरीद सकता हैं सस्ता सामान

सेना की कैंटीन में सामान बहुत ज्यादा सस्ता मिलता है, यह तो आपको भी कभी न कभी सुनने को मिला होगा। इसमें घर का सारा सामान जैसे चप्पल, घड़ी, क्लोथ्स आदि मिलते हैं, लेकिन यह सुविधा केवल सेना के जवानों को मिलती है। क्या आपको पता है की यहाँ इतना सस्ता सामान क्यों दिया जाता है, आइये हम आपको बताते हैं –

भारत की सेना में रहे सभी रैंक के जवान चाहे वर्तमान में या रिटायर होने के बाद भी को इस कैंटीन से सामान खरीद सकते हैं। आपको बता दें की कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट (CSD) से लगभग 13.5 मिलियन मतलब एक करोड़ तीस लाख से भी अधिक जवान कम कीमत पर जरुरत का सामान खरीदकर लाभ ले रहे हैं।

कब बना कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट –

CSD आज से नहीं बल्कि 1948 से जवानों को रोज की जरुरत की चीजें प्रदान कर रहा है। यह स्टोर ज्यादातर प्रमुख सैनिक अड्डों पर मौजूद होते हैं और यह सेना के जवानों द्वारा ही चलाए जाते हैं।

क्या आप खरीद सकते हैं यहाँ से सस्ते में सामान –

यहाँ से शॉपिंग के लिए सेना के जवानों के पास दो तरह के कार्ड्स होते हैं, जिसमें से एक कार्ड रोज की जरूरतों का सामान खरीदने के लिए तथा दूसरा कार्ड केवल शराब खरीदने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

लिकर कार्ड द्वारा शराब तथा ग्रॉसरी कार्ड अन्य जरुरत की चीजें खरीदने के लिए जरूरी होता है। आपको बता दें की आम आदमी को यहाँ से शॉपिंग की परमिशन नहीं होती है, यह केवल सैन्य जवानों के लिए ही होता है।

क्यों देते हैं इतना सस्ता सामान –

एक खबर के मुताबिक सरकार द्वारा इस आर्मी कैंटीन के सामानों पर आधा GST लिया जाता है मतलब, 50% की छूट की बजह से सामान के प्राइस कम हो जाते हैं।

लेकिन ऐसा नहीं है की यहाँ से आप अन्य परिवारों के लिए या अपने लिए भी अनलिमिटेड सामान खरीद पाएं। इसमें एक निश्चित लिमिट के हिसाब से ही प्रत्येक जवान खरीदारी कर सकता है।

Leave a Comment