लक्ष्मी जी के इन अठारह पुत्रों के नाम लो, पैसा तेजी से बढ़ेगा

मैं ऐसे कई लोगों को देखता हूँ, जो जिंदगी में मेहनत तो पूरी करते हैं लेकिन, न ही वे सुखी जीवन जी पा रहे हैं और न ही उनके पास पैसा रूक रहा है। आपको ध्यान देने की जरुरत है की, जब तक धन की देवी आपसे खुश नहीं हैं तब तक आपका बहुत ज्यादा हाथ-पैर मारना भी आपके लिए बहुत फलदायी साबित नहीं होगा।

धन-दौलत की देवी माता लक्ष्मी जी आपके कर्मों से रुष्ट हो चाहे आपके विचार से रुष्ट हों, आपको उनकी पूजा करके उनसे माफ़ी माँगकर माता से अपने लिए प्रार्थना करनी चाहिए। यही एक रास्ता है जब आप अपने जीवन मैं खुद की तरक्की देख पाएंगे। आपको बता दें की सप्ताह का प्रत्येक दिन किसी न किसी देवी-देवता का दिन बताया जाता है, जिसमें जो शुक्रवार का दिन है वो देवी लक्ष्मी जी का दिन है, आपको उसी दिन से माता को मनाना चाहिए।

ये समृद्धि की देवी भगवान विष्णुजी की पत्नी है। माँ के भक्त उन्हें खुश करने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं, वे अलग-अलग पूजा विधि से माता क शीश नभाते हैं। लेकिन आज हम आपको जो उपाय बताएंगे वो बहुत ही सरल है –

धर्म के जानकारों का कहना है की अगर कोई व्यक्ति पैसों की तंगी को दूर करने के लिए माता को मनाना चाहता है तो, उसे लक्ष्‍मी जी के अठारह पुत्रों का नाम लेने से जल्दी ही पैसा आना शुरू हो जाता है, इसमें अचानक होने वाले धन-लाभ के बारे में बताया गया है। इसको प्रयोग करने के लिए शुक्रवार का दिन ही सबसे शुभ बताया जाता है।

ऋग्वेद में लिखे एक श्लोक में माता के चार पुत्रों का जिक्र है, लेकिन कहते हैं की यदि जल्दी पैसों को प्राप्त करने के लिए माता के अठारह पुत्रों का नाम लेते हैं तो वह ज्यादा फ़ायदायी होता है। इन नामों को वे लोग जरूर इस्तेमाल करें जिनको अचानक से धन हानि अथवा मुख्य कार्य में बड़ा नुकसान हुआ है, जिसके बजह से पैसा तेजी से खर्च हो रहा हो।

1.ॐ देवसखाय नम:
2.ॐ चिक्लीताय नम:
3.ॐ आनन्दाय नम:
4.ॐ कर्दमाय नम:
5.ॐ श्रीप्रदाय नम:
6.ॐ जातवेदाय नम:
7.ॐ अनुरागाय नम:
8.ॐ सम्वादाय नम:
9.ॐ विजयाय नम:
10.ॐ वल्लभाय नम:
11.ॐ मदाय नम:
12.ॐ हर्षाय नम:
13.ॐ बलाय नम:
14.ॐ तेजसे नम:
15.ॐ दमकाय नम:
16.ॐ सलिलाय नम:
17.ॐ गुग्गुलाय नम:
18.ॐ कुरूण्टकाय नम:

आशा करते हैं आप उपरोक्त नाम का सही ठंग से उच्चारण करेंगे और आप इस उपाय का फायदा उठाएंगे।

Disclaimer – इस पोस्ट में लिखी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं के आधार पर लिखी गई हैं।HindiRaja.in इनकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनमें से किसी भी बात को फॉलो करने से पहले इस बिषय के जानकार से राय जरूर लें।

Leave a Comment