पंचामृत के चमत्कारिक फायदे जानकर चौंक जाएंगे आप, कृष्ण भक्त जरूर पढ़ें यह जानकारी

आज के समय में तो भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया के अलग-अलग स्थान पर जनमाष्टमी मनाई जाती है। इसमें रात्रि के समय में भगवान श्रीकृष्ण को 56 भोग लगाया लगाया जाता है। साथ ही मेवा मिष्ठान भी लोगों को बांटे जाते हैं। इन सब के बीच भगवान श्रीकृष्ण को पंचामृत भी चढ़ाया जाता है। त्योहारों के शुभ दिन पंचामृत का खास महत्व होता है। कृष्ण जी की पूजा के टाइम पंचामृत को प्रसाद के रूप में चढ़ाया जाता हैं।

जैसे कि नाम से ही पता चलता है की, पंचामृत मतबल 5 प्रकार का अमृत। इसे बनाने के लिए दूध, दही, घी, शहद और मिश्री मिलाया जाता है। आपको बता दें कि आयुर्वेद में पंचामृत को सेहत के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद बताया गया है। पंचामृत के सेवन से मन में सकारात्मकता का भाव पैदा होता है। पूजा विधि में तो पंचामृत का धार्मिक महत्व है ही, इसके अलावा आयुर्वेद में भी इसे स्वास्थ्य के लिए अमृत के समान माना गया है।

ऐसे बनाया जाता है पंचामृत –

जैसे कि उपरोक्त हमने बताया है कि इस पंचामृत को बनाने के लिए दही, दूध, एक चम्मच शहद, घी और चीनी की आवश्यकता होती है। साथ ही इसमें आप तुलसी के 8-10 पत्ते भी डाल सकते हैं। इसके अलावा कुछ लोग इसमें बादाम, केसर भी मिलकर बनाते हैं।

पंचामृत सेहत के लिए है अमृत समान –

आयुर्वेद के हिसाब से पंचामृत ग्रहण करने से शरीर की कमजोरी दूर होती है, शरीरतंदुरुस्त बनता है। अगर आप पंचामृत का नियमित रूप से सेवन करें तो शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ जाएगी। इसके बाद आप जल्दी-जल्दी बीमार नहीं पड़ेंगे। कुछ लोगों के जोड़ों में दर्द शुरू हो जाता है, तो पंचामृत का सेवन इसमें भी लाभकारी होता है। इसके सेवन से बहुत जल्दी जोड़ों के दर्द से आराम मिलने लगता है।

पाचन शक्ति को करता है मजबूत –

पंचामृत का सेवन आपके पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। इसके बाद कब्ज , एसिडिटी आदि समस्याओं से आपको राहत मिलती है। शरीर की सुंदरता को बढ़ाने के लिए भी पंचामृत बहुत असरदार है। इसके सेवन के कुछ दिन बाद ही आपके चेहरे पर निखार आना शुरू हो जाता है।

चेहरे पर कील-मुंहासे जैसी परेशानी कम हो जाती है लेकिन, आप भी जानते ही हैं कि अति किसी भी चीज की हो हमेशा नुकसान ही करती है, इसलिए इसके फायदे जानकर बहुत अधिक सेवन से बचें।

Disclaimer: इस आर्टिकल में लिखी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारी के आधार पर लिखी गई है। HindRaja.in इनकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। उपरोक्त किसी भी बात को फॉलो करने से पहले इस विषय के जानकार से परामर्श जरूर लें।

Leave a Comment