26 दिसम्बर को है मार्गशीर्ष पूर्णिमा, किस्मत में लक्ष्मी लाने के लिए कीजिए ये उपाय

Margashirsha Purnima 2023 – ऐसा माना जाता है की अगर कोई व्यक्ति इस पूर्णिमा को व्रत रखता है और सच्चे मन से भगवान विष्णु की पूजा करता है और जरूरतमंद व्यक्ति को दान करता है तो, ईश्वर व्यक्ति को इसका 32 गुना फल देता है।

इस साल की अंतिम पूर्णिमा 26 दिसम्बर को है, ऐसा कहते हैं की इस दिन भगवन विष्णु की पूजा करने से भगवान बहुत जल्दी प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मन्नत बहुत जल्दी पूरी करते हैं।

देवघर के ज्योतिषाचार्य जी के अनुसार यदि व्यक्ति इस दिन कुछ आसान-आसान उपायों को करता है तो, वह ग्रह दोष से मुक्ति पा सकता है और अपने भाग्य को चमका सकता है, जिससे कई दिनों से रुके हुए काम भी बनने शुरू हो जाते हैं।

यह साल की अंतिम पूर्णिमा है। यह मार्गशीर्ष महीने की पूर्णिमा है, जिसे बत्तीसी पूर्णिमा के नाम से भी जानते हैं। जो व्यक्ति इस दिन सही तरह से नियम पालन करता है वह निर्धनता को दूर भगा सकता है।

hindiraja.in

इस पूर्णिमा फायदा करेंगे यह उपाय

सबसे पहला और सबसे आसान उपाय है की इस दिन आप अपने घर में पूजा वाले स्थान पर घी का दीपक जलाएं। उस दीप में आपको 2 लौंग भी रखनी है और इसके साथ ही 4 लौंग आपको और लेनी हैं, जिन्हें नये लाल कपड़े में लेकर माता लक्ष्मी और विष्णु भगवान की तस्वीर के सामने रखना है।

इसके बाद कनक स्त्रोत का पाठ करने से भगवान विष्णु और धन की देवी माँ आपसे प्रसन्न होंगी। जब पूजा हो जाए उसके बाद लाल कपड़े सहित इन लौंग को पैसों के स्थान जैसे की तिजोरी आदि में रखने से निर्धनता दूर होती है।

ग्रह दोष दूर होगा इस आसान उपाय से

इस दिन के लिए एक आसान उपाय है जिससे कुंडली के दोष को दूर करने में मदद मिलती है। इसके लिए आपको पूर्णिमा के दिन पीपल के पेड़ को गंगाजल चढ़ाना चाहिए और इस जल में तुलसी का पत्ता और कच्चा दूध डालना न भूलें।

मात्र इन छोटे-छोटे उपायों से जीवन में आने वाली कुंडली और लक्ष्मी न रुकने जैसी बहुत सारी समस्याओं का समाधान किया जा सकता है।

Leave a Comment