अब नौकरियों की होगी बारिस, अम्बानी का वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट में बड़ा ऐलान

वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट में हमारे देश के और साथ ही विदेश के भी सफल बिजनेसमैन द्वारा भाग लिया गया है। जिसमें बिजनेसमैन द्वारा गुजरात में निवेश को लेकर बड़े-2 इन्वेस्टमेंट के ऐलान किए गए हैं। इस समिट के दौरान प्रधानमंत्री जी ने कहा की भारत पूरे विश्व के भरोसेमंद फ्रेंड के रूप में उभरकर सामने आया है।

उन्हने कहा की दुनिया आज भारत को महत्वपूर्ण स्तंभ के रूप में देख रही है। उन्होंने यह भी कहा की भारत दस साल पहले अर्थव्यवस्थाओं में दुनिया में 11वें पर था जोकि आज के समय में पांचवे स्थान पर आ चूका है।

Reliance Industries का ऐलान –

मुकेश अंबानी द्वारा जानकारी दी गई की, रिलायंस इंडस्ट्रीज गुजरात के हजीरा जिले में इंडिया की पहली और ग्लोबल-स्तरीय कार्बन फाइबर प्लांट लगाने वाली है। उन्होंने जानकारी दी की रिलायंस इंडस्ट्रीज पूरे इंडिया में केवल पिछले 10 बर्ष के समय में ही 12 लाख करोड़ रूपये का इन्वेस्टमेंट कर चुकी है।

रिलायंस ने इस 12 लाख करोड़ का 1 तिहाई हिस्सा केवल गुजरात राज्य में ही इन्वेस्ट किया है। अम्बानी द्वारा इंडिया को ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में ग्लोबल लीडर बनाने के लिए, मदद करने की बात कही गई।

रिलायंस ने जामनगर में 5,000 एकड़ की बड़ी ऐरिया में धीरूभाई अंबानी ग्रीन एनर्जी गीगा कॉम्प्लेक्स बनाना शुरू कर दिया है, इसकी जानकारी अम्बानी की ओर से दी गई है। उनका मानना है की इससे काफी ज्यादा नौकरियाँ पैदा होने वाली हैं। इससे आने वाले में गुजरात ग्रीन उत्पादों का प्रमुख एक्सपोर्टर बनने की राह में आगे बढ़ेगा।

Leave a Comment