गौतम अडानी ऐलान, गुजरात में बनेगा इतना बड़ा पार्क जो अंतरिक्ष से भी दिखेगा

Vibrant Gujarat Global Summit के दौरान अडानी ग्रुप की तरफ से एक बहुत बड़ा ऐलान किया गया है। यह ऐलान गुजरात में बड़ी इन्वेस्टमेंट को लेकर है। अडानी, गुजरात में 2 लाख करोड़ का निवेश करने वाले हैं। अडानी ग्रुप की तरफ से इसकी जानकारी 10 जनवरी को अहमदाबाद में आयोजित ‘वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट’ के दौरान दी गई।

अडानी इस बड़े अमाउंट का इस्तेमाल करके गुजरात में एक बहुत बड़ा ग्रीन एनर्जी प्लांट का निर्माण करने वाले हैं। इससे गुजरात में बहुत सारे लोगों को रोजगार मिलेगा, अडानी द्वारा बताया गया की इससे 1 लाख नौकरियाँ पैदा होने वाली हैं।

अडानी ग्रुप ने पिछले बर्ष समिट के समय भी 55 हजार करोड़ का बड़ा निवेश करने का ऐलान किया था, जिसे लगभग पूरा किया जा चुका है और अडानी ग्रुप की ओर से गुजरात में 50 हजार करोड़ का निवेशकर दिया गया है।

अब नये एलान में यह जानकारी दी गयी है की, अडानी ग्रुप ग्रीन एनर्जी प्लांट का निर्माण कच्छ जिले में करने वाला है। यह प्लांट 25 स्क्वायर किलोमीटर की ऐरिया में तैयार किया जाएगा और  30 गीगावॉट क्षमता वाला यह प्लांट इतना विशाल है की इसे अंतरिक्ष से भी देखा जा सकता है।

अडानी का कहना है की, सन 2014 के बाद से अब तक इंडिया की GDP में 185% की बढ़त हो चुकी है, इसके साथ प्रति व्यक्ति आय भी 165% बढ़ गयी है। सभी भू-राजनीतिक और विश्व स्तर पर आयी महामारी के बाद आने वाली चुनौतियों के बाद भी यह शानदार बढ़त है।

अडानी का कहना है की वे ग्रीन सप्लाई चेन का तेजी से विस्तार कर रहे हैं ताकि, भारत को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिले। इसके लिए वे सबसे बड़ा इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी इकोसिस्टम का निर्माण कर रहे हैं।

आपको बता दें की वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट एक दो सालों से नहीं बल्कि, 2003 से शुरू हुई थी। उस समय इस समय के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यरत थे।

Leave a Comment