लड़कियों को कैसे लड़के पसंद आते हैं | Ladkiyo Ko Kaise Ladke Pasand Aate Hain

लड़कियों को कैसे लड़के पसंद आते हैं – कुछ लड़के इस चीज को लेकर हमेशा डाउट में रहते हैं कि आखिर लड़की को कैसे को कैसे लड़के पसंद हैं और वे खुद में ऐसे कौन से बदलाव कर सकते हैं ताकि, लड़की उनको भी पसंद करे।

आज आपको अपने इस बहुत पुराने सवाल का एकदम नया और कारगर जबाब भी मिल जाएगा। हमने बहुत ज्यादा चीजें इस पोस्ट में शेयर नहीं की हैं लेकिन, जितनी बातें भी शेयर की हैं, 99% वर्क करती हैं। आप चाहें तो पहले इस पोस्ट को पढ़ सकते हैं कि लड़की का दिल कैसे जीतें?

फनी बात तो यह है कि लड़कियाँ खुद भी अच्छे से नहीं जानती हैं कि उन्हें कैसे लड़के पसंद आते हैं? बस जो पसंद आ जाता है, वो पसंद आ ही जाता है।

लड़कियों को लड़कों में पसंद आने वाली चीजें –

लड़कियाँ अपनी फीलिंग्स को छुपाने में माहिर होती हैं, शायद आपको पता भी न चले कि लड़की आपको नोटिस कर चुकी है लेकिन, लड़की आपको पूरा स्कैन कर चुकी होती है।

आपके कपड़ों के कलर से लेकर आपके, लड़की को देखने का तरीका, लड़की एक नजर में ही देख लेती है।

कुछ ऐसी बातें जो लड़की किसी भी लड़के में पसंद करती है, अगर आपके अंदर वे क़्वालिटी हो तो, आप भी लड़कियों को पसंद आने वाले लड़कों में शामिल हो सकते हैं। आइये समझने का प्रयास करते हैं –

★ फेस फीचर्स, स्किन टोन, कपड़े –

चाहे लड़की आपको जानती है या नहीं जानती है, ये तीन चीजें लड़की आपको पहली नजर में देखने पर ही नोटिस कर लेती है।

अगर आप देखने में स्मार्ट हैं, आपका रंग गोरा है और आपने अच्छे दिखने वाले कपड़े पहले हुए हैं, जिनमें आप बहुत ज्यादा अच्छे लग रहे हैं तो, लड़की का ध्यान खुद ही आपकी ओर जाता है।

लड़के अगर बहुत ज्यादा गोरे नहीं भी होते हैं फिर भी चल जाता है लेकिन, फिर भी ज्यादातर लड़कियाँ गोरे रंग की ओर ज्यादा आकर्षण महसूस करती हैं।

इसे पढ़ें: लड़कियों का दिल जीतने के लिए कड़क तरीके।

मुझे पता है अपने फेस और रंग को आप बहुत ज्यादा बदल नहीं सकते हैं लेकिन, मुझे लगता है कि अगर ध्यान दिया जाए तो कुछ सुधार संभव है, आपको इसे जरूर करना चाहिए।

अगर बात कपड़ों को लेकर करें तो, बहुत ज्यादा महंगे कपड़े जरूरी नहीं हैं। केवल ऐसे कपड़े न पहनें जो सुंदर हों बल्कि, ऐसे कपड़े पहने जिनमें आप हैंडसम लगें।

★ आपकी आवाज और बात करने का तरीका –

आपकी आवाज यदि बहुत ज्यादा आकर्षक है तो, लड़की दूसरे नंबर पर यही देखती है कि आपकी आवाज कैसी है और आप कितने अच्छे तरीके से दूसरों के सामने खुद को रखते हैं।

आपके बात करने का तरीका लड़कियों को काफी आकर्षित करता है, ऐसे लड़के जो धीमी आवाज में लड़कियों से बात करते हैं बहुत तेज आवाज में बोलने वालों की तुलना में लड़की इन धीरे आवाज में बोलने वालों से ज्यादा इम्प्रेस होती हैं।

अगर आपका बात करने का तरीका अच्छा नहीं है तो, लड़की को आपके साथ घूमने जाने तक में शर्म महसूस तक हो सकती है और शायद वह आपको अपने बॉयफ्रेंड की नजर से कभी न देखे।

★ पैसा और खुशहाल जिंदगी –

कुछ लड़कों को लगता है कि लड़कियाँ केवल पैसों के पीछे पागल रहती हैं, लड़की पैसों के चक्कर में किसी भी लड़के को अपना बॉयफ्रेंड बना सकती हैं जबकि, यह बिल्कुल ही गलत जानकारी है।

हाँ यदि लड़के के पास पैसा बहुत ही ज्यादा है और लड़का देखने में और सारी चीजों में सामान्य है तो, लड़की बिना पैसे वाले बहुत हैंडसम लड़के को छोड़कर कम सुंदर लड़के के साथ जा सकती है लेकिन, पैसे वाले और लंगूर जैसे लड़के को बहुत ही कम पसंद करती है।

आप यदि लड़की को खुश रखना चाहते हैं तो, पैसा इसमें आपकी कुछ हद तक मदद कर सकता है इसलिए जरूरी है कि लड़कियों को इम्प्रेस करने के लिए आप भी अपनी आर्थिक स्थिति को ओर ज्यादा बेहतर करने पर ध्यान दें।

अगला महत्वपूर्ण पॉइंट है कि यदि आप हमेशा किसी न किसी चीज को लेकर टेंशन में रहते हैं और खुलकर नहीं हँसते हैं और बहुत ही बंधी हुई जिंदगी जीते हैं तो, लड़की आपको अपना बॉयफ्रेंड बनाकर अपनी लाइफ को बोरिंग नहीं बनाना चाहती है, इसलिए वह आपको ज्यादा भाव नहीं देती है।

अगर चाहते हो कि लड़की आपसे बात करने के लिए उत्सुक रहे और आपके साथ समय बिताना पसंद करे तो, खुद भी खुश रहो और अन्य सभी को भी हँसाते रहो। हँसी तो फँसी वाली कहावत उतनी भी झूठी नहीं है।

★ शर्म के मारे –

कुछ लड़के इतने ज्यादा शर्मीले होते हैं कि लड़की भाव भी देती है तो, वे कुछ नहीं बोल पाते हैं। लड़की बार-बार खुद ही उनसे बहुत कुछ पूछती रहती है। लड़की चाहती है कि वो लड़का लड़की से बात करे लेकिन, शर्म के कारण लड़का बात नहीं कर पाता है।

इससे लगता है कि आप आत्मनिर्भर नहीं है। ऐसे में लड़की कुछ समय बाद किसी और बेहतर लड़के को चुन लेती है और आपका पत्ता कट हो जाता है।

इसे भी पढ़ें: अपने से बड़ी उम्र की लड़की या भाभी को पटाने के उपाय…

हमेशा ध्यान रखें कि बेशर्म कभी न बनें लेकिन, इतनी भी शर्म नहीं करें कि लड़कियों को आप पागल लगो। लड़कियां बहुत ज्यादा शर्मीले लड़कों से बहुत कम आकर्षित होती हैं। लड़कियों को ऐसे लड़के पसंद आते हैं जो आत्मविश्वास से भरपूर होते हैं।

★ ज्यादा बोलने वाले लड़के –

लड़कियाँ ज्यादा बोलने वाले लड़कों को कभी-कभी अटेंशन तो देती हैं लेकिन, जो लड़के खुले विचारों के होते हैं। हर समय कुछ न कुछ बोलते रहते हैं, सबको हँसाते रहते हैं वे लड़के, कम बोलने वाले लड़कों से ज्यादा लड़की घुमाते हैं और एक टाइम पर कई लड़कियों को घुमाते हैं।

जबकि जो कम बोलने वाले लड़के होते हैं, जो खुद में ही मस्त रहते हैं लड़कियाँ उनके साथ समय बिताने में भी बड़ा बोरिंग फील करती हैं, इसलिए अपने आप को इंट्रोवर्ट लड़कों की तरह दिखाना बंद करो और लड़कियों से बात करनी शुरू करो।

अगर आपके पास अपार पैसा है तो, सभी ट्रिक और टिप्स काफी हद तक फेल हो जाती हैं क्योंकि, आजकल पैसा बोल रहा है। लड़कियाँ पैसे वाले लड़कों के पीछे पागल हैं।

★ पैसे वाले लड़के –

जिन लड़कों के पास पैसा होता है और थोड़े बहुत तो सब अच्छे दिखते ही हैं, लड़कियाँ बहुत जल्दी ऐसे लड़कों से इम्प्रेस हो जाती हैं क्योंकि, उनको पता चल जाता है कि ये लड़का यदि उनका बॉयफ्रेंड होगा तो वे बिना मेहनत किए ही पैसे के दम पर जिंदगी के मजे लूट सकेंगी।

जिन लड़कों के पास पैसा होता है, उनके पास अच्छा घर, अच्छी गाड़ी और समाज में इज्जत तो ज्यादातर होती ही है, जिन भी लड़कियों को ये पसंद होता है, वे इन सब चीजों के साथ में थोड़ा-सा कम स्मार्ट लड़का भी मैनेज करने के लिए तैयार रहती हैं और अगर इन सब चीजों के साथ सुंदर लड़का भी मिल रहा है तो, लड़की उसको बॉयफ्रेंड बनाने के लिए पूरे जोर लगाती है।

इसे भी पढ़ें: लड़की को अपने प्यार में पागल कैसे करें?

बार-बार पूछे जाने वाले प्रश्न:

Q. क्या बिना पैसे के लड़की, लड़के को पसंद करती है?

अगर आपके पास कोई टैलेंट है पर पैसे ज्यादा नहीं है तो भी लड़की आपको पसंद कर सकती है लेकिन, बिना पैसे के लड़की आपको पसंद करे ये मुश्किल है, पैसे वाली लड़की तो कभी पसंद नहीं करेगी।

Q. लड़की लड़के में सबसे शुरू में क्या देखती है?

लड़की आपके कपड़ों पर सबसे पहले नजर घुमाती हैं और साथ में कुछ लड़कियों का कहना है कि वे लड़के के चेहरे ओर गर्दन पर सबसे पहले नजर डालती हैं।

Q. लड़कियों को लड़कों के अंदर कौन-सी चीज पसंद है?

लड़कियों को लड़कों की ईमानदारी और लड़की को समझने की खूबी सबसे ज्यादा पसंद आती है।

Q. लड़की से पहली बार मिलें तो क्या करें?

(आप कहाँ और किस बजह से मिले हैं, यह महत्वपूर्ण है) सामान्य तौर पर लड़की से पहली बार मिलने पर आप लड़की से पूरे आत्मविश्वास से बात करें और लड़की से बात करते वक्त नीचे या साइड में न देखें। बात करने का तरीका अच्छा होगा तो, इम्प्रेशन अच्छा पड़ेगा।

Q. कैसे लकड़े लड़कियों को पसंद नहीं आते हैं?

जो हद से ज्यादा शर्माते हैं, न खुद हँसते हैं न दूसरों को हँसाते हैं। बोरिंग लाइफ जी रहे लड़कों को लड़कियाँ कभी पसंद नहीं करती हैं।

अंतिम शब्द –

उपरोक्त पॉइंट्स में बताई गई बातें आपको जितनी ज्यादा आसान लग रही होंगी, उतनी आसान है नहीं। अगर आप केवल इन्हीं बातों को समझकर फॉलो करेंगे तो लड़कियां आपको भी पसंद जरूर करेंगी।

बस लड़कियों के साथ एक समस्या आती है कि लड़कियां अपनी फीलिंग को छुपा लेती हैं, जिस कारण कई बार यह समझना मुश्किल हो जाता है कि लड़की हमारे लिए क्या फीलिंग अपने मन में रखे हुए हैं?

लेकिन यह तो कन्फर्म है कि इस पोस्ट को समझने के बाद यदि आप खुद को थोड़ा-सा बदलने पर ध्यान देंगे तो, लड़कियाँ जरूर नोटिस करेंगी और शायद पसंद भी कर लें।

Leave a Comment