पति को कैसे मनाए? (काम आएँगे ये अचूक तरीके)

अपने पति को किस तरह मनाए – बहुत सारी महिला इस तरह का सवाल करती हैं, की उनके पति उनसे ज्यादा दूसरी औरतों की ओर जल्दी आकर्षित होते हैं। बात-बात पर रूठ भी जाते हैं या आपस में कम बनती है। ऐसे में क्या करें की पति को दीवाना बनाया जा सके?

अगर आपका भी इन्हीं से कुछ मिलता-जुलता सवाल है और आप भी अपने पति को मनाने के तरीके या दीवाना बनाने के तरीके खोज रही हैं, तो अब आपका इन्तजार खत्म हुआ क्योंकि, आज जिन तरीकों के बारे में हम बात करेंगे वे 100% काम करते ही करते हैं।

हस्बैंड को मनाने के तरीके –

आइये जानते हैं की आप अपने हस्बैंड को किस तरह मना सकती हैं, बल्कि यह भी जानेंगे की आप ऐसा क्या कर सकते हैं की आपके पति आपसे नाराज ही न हो तो।

पति को मनाने का यही सबसे शानदार तरीका है की, अगर आपको लगे की गलती आपकी ही है तो, पति को प्यार से गले लगाकर माफ़ी मांग लें। (मामला ही सॉल्व)

1. प्यार दिखाएं –

पति को कैसे मनाए, पति को दीवाना कैसे बनाए,

केवल प्यार करना ही काफी नहीं होता है, आपको समय-समय पर प्यार दिखाना भी चाहिए। इससे सामने वाले के मन में भी आपके प्रति प्यार आता है।

जब बात आती है प्यार जताने की या प्यार दिखाने की तो, आप शुरुआत बातचीत से ही कर सकती हैं। आपको अपने पति से प्यार से बात करनी चाहिए। आधे से ज्यादा नाराजगी तो वहीं खत्म हो जाती है, जब वाइफ प्यार से बात करती है।

2. फीलिंग के साथ बात सुनें –

pati ko kaise manaye, pati ko deewana kaise banaye,

यह सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण टिप इसलिए है क्योंकि, ज्यादातर झगड़े पति-पत्नी में इसी चीज को लेकर होते हैं, की एक इंसान को लगता है की सामने वाले को उसकी फीलिंग्स की कदर नहीं है।

आप खुद भी नोटिस कर सकती हैं की, जब पति-पत्नी में किसी चीज को लेकर थोड़ी जोक-झोक हो जाती है तो, उसके बाद दोनों ही एक दूसरे को मनाने के बजाय, एक दूसरे की बात सुनने के बजाय अपनी-अपनी सफाई देने में लग जाते हैं।

अगर आपके पति आपसे किसी बात को लेकर नाराज हैं तो, आपको सबसे पहले उनकी बात को अच्छे से सुनना चाहिए। उसके बाद अगर आप अपनी बात रखेंगी तो, आपके हस्बैंड भी आपको सुनेंगे।

3. गलती मान लें –

pati ko kaise manaye,

अगर आपको लगता है की आपसे ही कुछ गलती हो चुकी है, जिसकी बजह से ही पूरा मामला खराब हुआ है तो, आपको जल्दी से जल्दी अपनी गलती को स्वीकार करने में बिल्कुल भी शर्म नहीं करनी चाहिए।

कई बार महिलाऐं इन्तजार कर रही होती हैं की, सबसे पहले उनके हस्बैंड उनसे अच्छे से बातचीत शुरू करें, उन्हें मनाए, उसके बाद वे माफ़ी मांग लेंगी।

ऐसा नहीं होता है और मामला लंबा खिंच जाता है। आपको ध्यान रखना है की झगड़ा जितनी जल्दी ख़त्म हो जाए उतनी कम खटास आपके रिश्ते में आएगी।

अगर आपको सामने से सॉरी नहीं बोलना है तो, इसके भी बहुत सारे तरीके हो सकते हैं –

  • आप व्हाट्सप्प के जरिए सॉरी बोल सकती हैं।
  • आप पेपर पर लिखकर सॉरी बोल सकती हैं।
  • आप फूलों के गुलदस्ते के साथ सॉरी बोल सकती हैं।

रात में सोने जाने से पहले आप अपने हस्बैंड के लिए कुछ सरप्राइस प्लान कर सकती हैं, कुछ ऐसा जो उन्हें पसंद हो। आप उनको कुछ ऐसी चीज दे सकती हैं, जिसकी उनको जरुरत हो।

4. बिना सुलह के कभी न सोएं –

आपको बता दें की रात सबसे सही वक्त है, जब आप अपने पति को मना सकती हैं क्योंकि, दिन के समय तो वैसे भी काफी सारे काम होते हैं, साथ में हस्बैंड आपके पास से उठकर कहीं भी बाहर जा सकते हैं लेकिन, रात में आप दोनों अकेले होते हैं तो एक-दूसरे को अच्छे से समझने के लिए पर्याप्त समय होता है।

कई बार कुछ हस्बैंड बहुत ज्यादा गुस्से वाले होते हैं, पत्नी को पता होता है की अगर वो उन्हें प्यार से मनाएगी तो, वे मान भी बहुत जल्दी जाएंगे लेकिन, अहंकारवश पत्नी भी बिना बात किए ही सो जाती है।

ध्यान रखें की किसी भी लड़ाई-झगड़े को रात में साथ लेकर न सोया जाए। चाहे आप हस्बैंड की तारीफ़ करें, चाहे उनकी पसंद की ड्रेस पहले या उनसे कुछ रोमांटिक बात करें इन्हीं कुछ आसान से तरीकों से छोटे-मोटे झगड़े प्यार में बदल जाते हैं।

5. पति की पसंद को समझें –

पति को मनाने का यही सबसे आसान तरीका है की, आप पति की पसंद को भी महत्व दें। अक्सर जब वीवी हस्बैंड की पसंद का खाना भी बना देती है और प्यार से परोसती है तो, ज्यादातर पति इसी में खुश हो जाते हैं।

अगर आप खाना नहीं भी बनाती हैं, तो ऑनलाइन ऑर्डर किया हुआ खाना भी आपको खुद प्यार से परोसना चाहिए। पति की अन्य पसंद को समझें। यह सलाह केवल पत्नियों के लिए ही नहीं है बल्कि, दोनों को ही एक-दूसरे की पसंद-नापसंद को समझना चाहिए।

6. आलस हमेशा लड़ाई कराता है –

ज्यादातर घरों में हस्बैंड-वाइफ के बीच झगड़े का असली कारण आलस होता है। अगर आप हाउसवाइफ हैं और आपके हस्बैंड जॉब करते हैं तो, अगर आप हर काम में आलस दिखाएंगी तो, यह लड़ाई का मुख्य कारण होगा।

अक्सर घरो में बहुत ही ज्यादा छोटी-छोटी बातों को लेकर भी नोक-झोक होती है, जैसे हस्बैंड ने आपसे किसी काम को बोला। काम बहुत ही आसान था लेकिन, आप आलस की बजह से समय पे कर ही नहीं पाई। अब दोनों एक एक-दूसरे पर चिल्लाना शुरू कर देंगे।

बेहतर है की आप अपनी अपनी जिम्मेदारियों को सही से समझें। इससे आपके रिश्तों में प्यार बढ़ेगा।

7. हस्बैंड को किश करें –

pati ko kaise manaye, pati ko apna kaise banaye, pati ko kaise kush rakhe,

ज्यादातर पति भले ही अपनी वीवी से बात-बात पर नाराज हो जाते हैं लेकिन, अगर वाइफ थोड़ा-सा भी प्यार भरसाए तो बहुत जल्दी पिंघल भी जाते हैं।

अगर आपने सभी तरीके इस्तेमाल कर लिए हैं लेकिन, आपके पति आपको ज्यादा भाव नहीं दे रहे हैं तो, उनको किश करके आप उनको मनाने की कोशिश कर सकती हैं।

8. असली कारण पर काम करें –

जब तक आप लड़ाई के असली कारण को सही नहीं करेंगी तो, इनमें से कोई भी तरीका आपकी मदद नहीं करेगा। सबसे जरूरी है की आप सबसे पहले आप दोनों के बीच में जो नाराजगी का कारण है, उसे खत्म करें।

हो सकता है आपके पति इसलिए आपसे नाराज हैं क्योंकि, आप बिना बजह उनपर शक करती हैं तो, आपको इस आदत को कम करना चाहिए। अगर आपके पति इसलिए नाराज हैं क्योंकि, आप उनको समय नहीं देती हैं, तो कोशिश करिए की उन्हें पर्याप्त समय दें।

नाराजगी का कारन समझें, अगर उसे सुधारा जा सकता है तो, जल्दी से जल्दीसुधारने की कोशिश करें।

अंतिम शब्द –

आशा करता हूँ की अब आपको इस सवाल का उत्तर मिल गया होगा की पति को कैसे मनाया जा सकता है? अगर आपने पोस्ट को ध्यान से पढ़ने के साथ-साथ अच्छे से समझा भी होगा तो, मुझे पूरा विश्वास है की अब आप अगले कुछ ही मिनटों में अपने पति को मना लेंगी।

पति-पत्नी में प्यार बढ़ाने के हमने और भी तरीके बताए हैं, जिन्हें आप हमारे इसी ब्लॉग पर पढ़ सकती हैं। सभी में से मैं आपको एक पोस्ट पढ़ने की सलाह और देता हूँ की, पति को अपने करीब कैसे लाएँ? आपको इस पोस्ट को भी कम से कम एक बार ध्यान से पढ़ना चाहिए।

इस पोस्ट में बताए गए सभी तरीके बेहतरीन हैं।

Leave a Comment