मालदीव को भूल जाओ अब चलो लक्षद्वीप, टाटा ग्रुप का बड़ा बिजनेस प्लान 2026

Lakshadweep Plan 2026 – मालदीव के मंत्रियों ने सोचा भी नहीं होगा की उनके पोस्ट के कारण उनका पद भी जाएगा और उनके देश को इतना बड़ा नुकसान और भारतीय लोगों से इतनी ज्यादा आलोचना भी सुननी पड़ेगी।

लक्षद्वीप के दौरे पर पहुँचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अपने देश के पर्यटक स्थल लक्षद्वीप आने के लिए लोगो से अपील के बाद, मालदीव के मंत्रियों की टिप्पणी उन्हीं के गले का काँटा बन गई है।

इससे मालदीव के देश की अर्थव्यवस्था पर बहुत बुरा असर पड़ने वाला है। इसके साथ ही भारत के पर्यटक स्थल लक्षदीप की ओर लोगों का बढ़ता क्रेज भारत के लिए तो अच्छा ही है। सोशल मीडिया पर जितनी तेजी से #BycottMaldives हैशटैग ट्रेंड कर रहा है, उतनी ही तेजी #ChaloLakshadweep हैशटैग ने भी पकड़नी शुरू कर दी है।

अब वह समय बहुत जल्दी आने वाला है जब लक्षद्वीप आने वाले सालों में पूरी तरह से बदल जाएगा और बड़ी-बड़ी कम्पनियाँ तेजी से इस टूरिस्ट डेस्टिनेशन का कायाकल्प करने में जुट जाएगी।

टाटा ग्रुप का फैसला, बनाएगा दो ताज-ब्रांडेड रिसॉर्ट्स –

इस टूरिस्ट डेस्टिनेशन पर हर टूरिज़म से जुड़ी कम्पनी की नज़र है, सभी इस मौके का फायदा उठाना चाहते हैं। इसी के बीच टाटा ग्रुप भी एक्शन में नजर आ रहा है, आपको बता दें की टाटा ग्रुप द्वारा साल 2026 में लक्षद्वीप के सुहेली और कदमत द्वीपों पर 2 लग्जरी रिसॉर्ट खुलेंगे। इसकी जानकारी टाटा ग्रुप की सहायक कम्पनी IHCL द्वारा दी गयी थी।

खबर है की लक्षद्वीप में सुहेली के समुद्र तट पर बनने वाले रिसॉर्ट में 110 कमरे बनाए जाएंगे। इसमें 60 विला और 50 वाटर विला भी शामिल हैं। आने वाले वाले सालों में लक्षद्वीप की ख़ूबसूरती और भी ज्यादा बढ़ जाएंगी। टूरिज़म के क्षेत्र में इतना विकास भारत को विकसित भारत की ओर अग्रसर होने में मददगार साबित होगा।

Leave a Comment