High *Quality Backlink बनाए (100% Working Tricks)

Backlink Kaise Banaye – किसी भी ब्लॉग को जल्दी से जल्दी रैंक कराने के लिए आपको Off Page SEO पर काफी ध्यान देने की जरुरत होती है और ऑफ़ पेज SEO में बैकलिंक बनाने की बात न हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता, इसलिए हमने इस पोस्ट को लिखा है ताकि, आपको बताया जा सके की बैकलिंक बनाना कितना आसान है और आप भी अपने नये या पुराने ब्लॉग के लिए बैकलिंक कैसे बना सकते है?

बैकलिंक क्या है और बैकलिंक कितने प्रकार के होते हैं, आज हम इन सब बातों पर विस्तार से चर्चा नहीं करेंगे बल्कि. आज की पोस्ट में हम केवल बैकलिंक बनाने और इससे सम्बंधित प्रश्नों के ही उत्तर देंगे। तो यदि आप इस पोस्ट को पूरा पढ़ते हैं तो, पोस्ट के अंत तक आप बैकलिंक बनाने के सभी तरीके जान चुके होंगे।

इसे जरूर पढ़ें – ब्लॉग पर ट्रैफिक को दोगुना करने का तरीका।

गूगल जैसा बड़ा सर्च इंजन भी जितना चाहे बैकलिंक की पावर को नजरअंदाज नहीं कर पाता है, किसी ब्लॉग को रैंक कराने में बैकलिंक का योगदान कम जरूर हो गया है लेकिन, यह अभी भी किसी नये ब्लॉग को पावरफुल साबित करने का अच्छा तरीका है। आइए इसको अच्छे से समझते हैं –

बैकलिंक क्या है, गूगल इसको वैल्यू क्यों देता है?

जब किसी एक ब्लॉग के किसी पेज से किसी दूसरे ब्लॉग के किसी पेज को लिंक किया जाता है तो, वह एक बैकलिंक होता है। इस बैकलिंक का फायदा दूसरे ब्लॉग को मिल सकता है। इस लिंकिंग की बजह से गूगल ऐसे बहुत सारे नये पेजेस तक पहुँच जाता है, जिससे वह पहले अंजान था।

यदि आप अपने किसी पॉवरफुल ब्लॉग (जो अच्छा कॉन्टेंट पब्लिश करता हो, गूगल में रैंक करता हो) से किसी अन्य नये, छोटे या बड़े ब्लॉग को बैकलिंक देते हैं तो, गूगल समझता है की वह नया ब्लॉग भी आपके ब्लॉग की तरह ही अच्छा ब्लॉग होगा, तभी तो आपने उसे बैकलिंक दिया है इसलिए गूगल उस ब्लॉग की और भी ज्यादा ध्यान देने लगता है।

ऐसे में आपके ब्लॉग को जितने ज्यादा ब्लॉग से बैकलिंक मिलेंगे, आपके ब्लॉग की अथॉरिटी उतनी ही ज्यादा बढ़ेगी, आपका ब्लॉग उतनी ही अच्छी पोजीशन पर रैंक करेगा। वैसे तो गूगल कहता है की आपको बैकलिंक खुद नहीं बनाने चाहिए लेकिन, गूगल की सुनता कौन है? 😎 आइए अब जानते हैं, हम बैकलिंक कैसे बना सकते हैं –

बैकलिंक बनाने के तरीके –

कुछ तरीकों से आपको बैकलिंक बहुत जल्दी प्राप्त हो जाते हैं लेकिन, वो उतने ज्यादा अच्छे नहीं होते हैं लेकिन, कुछ बैकलिंक जो आपके ब्लॉग के लिए बहुत अच्छे होते हैं उनको बनाने में आपको थोड़ा-सा समय लगाना पड़ता है। आइए सभी के बारे में जानते हैं –

1. Comment करके Backlink बनाए  –

इस तरीके से बने हुए बैकलिंक बहुत अच्छे बैकलिंक तो नहीं लेकिन, बहुत जल्दी बनने वाले बैकलिंक जरूर हैं। शुरुआत में किसी भी नये ब्लॉग के लिए इस तरह बैकलिंक भी लाभदायक होते हैं। इन बैकलिंक को बनाने के लिए आपको किसी भी अन्य ब्लॉग पर कोई कमेंट करते वक्त वहाँ अपने ब्लॉग का लिंक देना होता है, कमेंट करते ही बैकलिंक बन जाता है।

इसे भी पढ़ें :- सफल ब्लॉगर बनने का तरीका।

ऐसे में गूगल का बॉट जब भी उस पेज पर विजिट करता है, जिसपर आपने कमेंट किया है और अपने ब्लॉग का लिंक लगाया है तो, वह आपके ब्लॉग पर भी विजिट कर सकता है, साथ ही आपको लिंक जूस भी मिलता है। (इमेज न. 2 देखें)

इमेज न. 2…

2. सोशल मीडिया से बैकलिंक लें –

ये तो आपको भी पता होगा की, इस समय बहुत सारे ऐसे सोशल मीडिया हैं जिनपर हम खुद अपनी प्रोफाइल बना सकते हैं और चाहें तो, लिंक भी शेयर कर सकते हैं। ऐसे में बहुत सारे नये-नये ब्लॉगर भी इसका खूब लाभ उठाते हैं और सोशल मीडिया (यूट्यूब, फेसबुक, ट्विटर आदि) से बैकलिंक के साथ-साथ अपने ब्लॉग पर ट्रैफिक भी बढ़ाते हैं। 

हमने ब्लॉग पर ट्रैफिक बढ़ाने के जो तरीके आपको दूसरी पोस्ट में बताए हैं, उनमें से सोशल मीडिया से बैकलिंक बनाकर ट्रैफिक बढ़ाना एक अच्छा तरीका है। इससे ट्रैफिक तो बढ़ता ही है साथ ही ब्लॉग की अथॉरिटी भी बढ़ती है।

आप सभी सोशल मीडिया पर जाकर बैकलिंक बना सकते हैं लेकिन, जिन सोशल मीडिया पर आपको बैकलिंक बनाने पर ज्यादा ध्यान देना है और ज्यादा एक्टिव रहना है, वे इस प्रकार हैं –

1. फेसबुक पर बैकलिंक बनाए – अगर आपका फेसबुक अकाउंट है तो, आप देखेंगे की उसमें वेबसाइट को ऐड करने का ऑप्शन आता है, आप उसमें अपने ब्लॉग का लिंक जोड़ सकते हैं। जब भी आप अपने ब्लॉग पर किसी पोस्ट को पब्लिश करते हैं तो, उसे फेसबुक शेयर कर दें। इससे आपकी पोस्ट को गूगल बहुत ही जल्दी इंडेक्स कर लेगा।

2. शेयरचैट ऐप से बैकलिंक लें – इस ऐप में भी आपको बैकलिंक के लिए अपना अकाउंट बनाकर अपने ब्लॉग की किसी भी पोस्ट को शेयर करना है, इस सोशल मीडिया को भारत में काफी इस्तेमाल किया जाता है। इससे आपको No Follow बैकलिंक के साथ-साथ ट्रैफिक भी मिलेगा। 

जिन लिंक्स से आपके ब्लॉग पर क्वालिटी ट्रैफिक आता है, वे सभी अच्छे लिंक्स हैं चाहे फिर गूगल कुछ भी कहे।

3. पिंटरेस्ट भी है अच्छा प्लेटफॉर्म – बैकलिंक के पिंटरेस्ट काफी अच्छा प्लेटफॉर्म है, जिस पर आप इमेज शेयर कर सकते हैं और साथ में अपने ब्लॉग का लिंक भी शेयर कर सकते हैं। इसमें भी प्रोफाइल में आपको लिंक ऐड करने का ऑप्शन मिलता है और आप पोस्ट में भी लिंक लगा सकते हैं। इस प्लेटफॉर्म पर भारतियों की तुलना में विदेशी लोग ज्यादा एक्टिव रहते हैं।

4. टेलीग्राम से बैकलिंक लें – टेलीग्राम पर आप ग्रुप या चैनल बना सकते हैं और उस ग्रुप/चैनल में मेंबर्स के साथ लिंक शेयर कर सकते हैं। अगर आप नये ब्लॉगर हैं तो आप अपना ग्रुप बना सकते हैं और उसमें अच्छा-अच्छा कॉन्टेंट शेयर करके उसमें मेंबर्स बढ़ा सकते हैं। 

अगर आप जल्दी रिजल्ट चाहते हैं तो, आपको कुछ पैसे इन्वेस्ट करके अपने ब्लॉग को किसी ज्यादा मेंबर्स वाले ग्रुप में शेयर कराना चाहिए ताकि, गूगल को लगे की आपके ब्लॉग को सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है और आपके ब्लॉग का कॉन्टेंट लोगों को पसंद आ रहा है। गूगल पॉपुलर कॉन्टेंट को हमेशा रैंक करना चाहता है।

थोड़े से अनुभव के बाद आपको इसमें पैसे इन्वेस्ट करने चाहिए। यह नये ब्लॉगर्स के लिए नहीं है।

इसे जरूर पढ़ें:- SEO Friendly पोस्ट लिखने का मेरा तरीका।

5. इंस्टाग्राम से बैकलिंक लें – इंस्टाग्राम पर अकाउंट बनाने के बाद जब आप वेबसाइट वाले सेक्शन में अपने ब्लॉग का लिंक ऐड करते हैं तो, आपके ब्लॉग का लिंक आपकी प्रोफाइल पर दिखाई देने लगता है और यूजर उसपर क्लिक करके आपके ब्लॉग पर जा सकते हैं। यह एक अच्छा no-follow बैकलिंक है।

गेस्ट पोस्ट करके बैकलिंक बनाए –

बैकलिंक बनाने के सभी तरीकों में मुझे यह तरीका काफी मुश्किल लगता है लेकिन, दुःख की बात यह है की यही तरीका सबसे ज्यादा कारगर भी है। गेस्ट पोस्ट से मिला बैकलिंक एक क्वालिटी बैकलिंक हो सकता है, यदि आप जिस ब्लॉग पर गेस्ट पोस्ट करते हैं उस ब्लॉग की कुछ वैल्यू हो तो।

गेस्ट पोस्ट (किसी दूसरे के ब्लॉग पर पोस्ट करना) करने के लिए आपको सबसे पहले ऐसे ब्लॉग्स को खोजना है जो, आपके ब्लॉग के बिषय से सम्बंधित ही पोस्ट पब्लिश करते हों। उसके बाद आपको उन ब्लॉग ओनर को मेल करना है की, आप उनके ब्लॉग पर गेस्ट पोस्ट करना चाहते हैं लेकिन, उसके बदले में आपको बैकलिंक चाहिए तो, बहुत सारे ब्लॉगर फ्री पोस्ट के बदले आपको बैकलिंक दे देते हैं और कुछ ब्लॉगर थोड़े-बहुत पैसे भी लेते हैं।

इसे भी पढ़ें – ब्लॉग से कितने पैसे मिलते हैं?

लेकिन यकीन मानिए आपके पास जितने ज्यादा गेस्ट पोस्ट वाले बैकलिंक होंगे आपका ब्लॉग उतना ज्यादा रैंक करेगा, अगर आपने और किसी मामले में अपने ब्लॉग को कमजोर नहीं रखा तो। (क्योंकि, कॉन्टेंट इस किंग)

अंतिम शब्द –

हमें आशा है की, इन सभी त्रिकोण से आप अपने ब्लॉग के लिए बैकलिंक जरूर बनेंगे। अगर आप अपने ब्लॉग पर हाई क्वालिटी कॉन्टेंट पब्लिश करते हैं तो, आपको ऐसे बैकलिंक जरूर बनाने से बहुत ज्यादा लाभ होगा लेकिन, यदि आप कॉन्टेंट पर ध्यान नहीं देंगे तो, 2022-23 में बैकलिंक भी आपके ब्लॉग के लिए बेकार सिद्ध होंगे। मुझे आशा है की अब आपको यह प्रश्न कभी नहीं पूछना पड़ेगा की, बैकलिंक कैसे बनाए?

इसे भी पढ़ें – फ्री में प्रोफेशनल ब्लॉग कैसे बनाए?

मैंने पोस्ट में कुछ भी बताकर आपका समय बर्बाद नहीं किया है, बल्कि कम से कम शब्दों में सही जानकारी देने का प्रयास किया है। अगर आपको हमारा यह प्रयास पसंद आया तो, इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा लोगों में जरूर शेयर करें।

backlink kaise banaye, backlinks kaise banate hai, comment backlink kaise banaye,

Leave a Comment