दिमाग की टेंशन होगी गायब, शाम के समय थोड़ी देर जपे ये मंत्र

भगवान शंकर को देवों के देव कहा जाता है, ये केवल देवताओं ही नहीं बल्कि राक्षसों तक को भी वरदान देते है। इनकी कृपा हर व्यक्ति प्राप्त कर सकता है। शास्त्र बताते हैं की महादेव बहुत भोले हैं, जो व्यक्ति सच्चे मन से भगवान का ध्यान करता है, भगवान सभी परेशानियों का नाश कर देते हैं। चाहे आप निराकार शिव का स्मरण करो अथवा साकार शंकर जी की पूजा करो आपका जीवन सुखमय हो जाएगा।

इस समय के लोगों को तो शिव की पूजा जरूर करनी चाहिए क्योंकि, आज के समय में लोगों के दिमाग में इतना ज्यादा तनाव है की, वह न दिन में अच्छा महसूस करते हैं और न ही रात को आराम से सो पाते हैं। ऑफिस में वर्क लोड के नीचे दबे जा रहे लोगों के मुश्किल के टाइम और दिमाग की शांति के लिए शिव का केवल 1 मंत्र ही, आपकी इन सारी समस्याओं का समाधान है।

धार्मिक कथाएं बताती हैं की, यदि कोई इस मंत्र का रोज जाप करे तो, शारीरिक और मानसिक दोनों तरह के फायदे उसके जीवन में देखने को मिलते हैं। अगर किसी के अंदर खुद को लेकर विश्वास नहीं है, तो ये मंत्र उसके आत्मविश्वास को बढ़ाकर जीवन में सफलता दिलाने में मदद करता है। चलिए आपको यह मंत्र और प्रयोग विधि, समय आदि के बारे में बताते हैं।

मंत्र का जाप करने का सही समय –

इस मंत्र का जाप आपको सुबह नहीं बल्कि, शाम के समय करना है। जब सर्यास्त हो जाए उसके बाद अच्छी तरह से हाथ-पैर धोने के बाद भगवान के सामने घी का दीपक जलाएं, मन में भगवान शंकर का ध्यान करते हुए नीचे दी गई टेबल के मंत्र का जाप करें।

भगवान शंकर जी का मंत्रवन्दे देवमुमापतिं सुरगुरुं वन्दे जगत्कारणं।
वन्दे पन्नगभूषणं मृगधरं वन्दे पशूनांपतिम्।
वन्दे सूर्य-शशाङ्क-वह्निनयनं वन्दे मुकुन्दप्रियं।
वन्दे भक्तजनाश्रयञ्च वन्दे शिवं शङ्करम्।

इस मंत्र को अच्छे से याद कर लें, ताकि उच्चारण में कोई गलती न हो। इसका जाप करने में आलस न करें इसका जाप आपको 108 बार करना है। इसके बाद भगवान को प्रसाद का भोग लगाकर उसके बाद घर के सभी सदस्यों में वितरित करें।

इस मंत्र से मिलेगी एक अलग ही शांति –

ऐसा कहा जाता है की भोलेबाबा के इस मंत्र के जाप से मन शांत रहता है शरीर स्वस्थ रहता है, जिस कारण से व्यक्ति जिंदगी के हर एक पड़ाव पर सफलता पाता चला जाता है। इससे आपकी सोच पॉजिटिव हो जाती है और आपके आस-पास के लोगों से भी आपके संबन्ध अच्छे होने शुरू हो जाते हैं।

Disclaimer – इस पोस्ट में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं के आधार पर लिखी गई है। HindiRaja.in इनकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। उपरोक्त बताई गई किसी भी बात को फॉलो करने से पहले इस बिषय के जानकार की राय जरूर लें।

Leave a Comment