पाकिस्तानी (जावरिया खानुम) करेगी भारतीय लड़के से शादी, 5 साल से था इंतजार

कुछ समय पहले सीमा हैदर ने जब भारतीय लड़के से शादी की थी तो, पाकिस्तान और हिन्दुस्तान के लोगों के बीच सोशल मीडिया पर काफी हंगामा हुआ था। अब एक और लड़की पकिस्तान से हिन्दुस्तान आ चुकी है।

ये भी भारतीय लड़के से शादी करना चाहती हैं। लेकिन जावरिया खानुम किसी गलत तरीके से नहीं बल्कि 45 दिन के वीजा पर भारत आई हैं।

जावरिया खानुम 6 जनवरी को अपने मंगेतर, समीर खान से निकाह करने वाली हैं। वाघा बॉर्डर के रास्ते जावरिया खानुम जब भारत पहुँची तो उनके होने वाले पति ने उनका स्वागत फूलों के गुलदस्ते के साथ किया।

5 साल से था इन्तजार:

जावरिया खानुम पिछले पाँच सालों से भारत आने का इन्तजार कर रही थी। अब उनका यह इन्तजार समाप्त हुआ। खानुम पकिस्तान के कराची की रहने वाली हैं और उनकी उम्र 21 बर्ष है।

खानुम काफी दिन पहले भारत आना चाहती थी उनकी शादी फिक्स होने के बाद जब उन्होंने वीजा के लिए अप्लाई किया तो, इससे पहले 2 बार उनका बीजा कैंसिल होने की बजह से उनको भारत आने में समय लग रहा था। जो भारत और पकिस्तान में रह रहे लड़का-लड़की के परिवारजनों के बीच भी निराशा का कारण बना हुआ था।

इसके बाद समीर के पिता के “मकबूल” जी से कांटेक्ट करने पर, उन्होंने जावरिया को वीजा दिलवाने में हेल्प की। मकबूल जी के प्रयास से भारत सरकार द्वारा ‘जावरिया’ को भारत का वीजा मिला, जो की 45 दिन के लिए वैलिड है।

“मकबूल अहमद वसी कादियान” सामाजिक कार्यकर्ता और पत्रकार हैं, जो पहले भी कई लड़कियों को जो भारतीय लड़कों से शादी करना चाहती थी, उनको वीजा दिलाने में मदद कर चुके हैं।

खानुम जिस लड़के से शादी करने वाली हैं वह समीर नाम का लड़का कोलकाता का रहने वाला है।

समीर काफी खुश हैं, और 6 जनवरी को निकाह करने वाले हैं। 45 दिन के बाद वे वीजा एक्सटेंड के लिए आवेदन भी करने वाले हैं। जब पहली दो बार में वीजा कैंसिल हुआ था तब भले ही दोनों परिवार निराश हुए थे लेकिन, अब दोनों परिवारों में ख़ुशी का माहौल है।

Leave a Comment