यूपी पुलिस कांस्टेबल की तैयारी कैसे करें [100% सटीक जानकारी]

यूपी पुलिस कांस्टेबल की तैयारी कैसे करें – बहुत सारे बच्चे 12वीं कक्षा के बाद ही किसी अच्छी सरकारी नौकरी की तलाश में रहते हैं। कुछ बच्चे चाहते हैं कि वे शुरुआत में पुलिस कांस्टेबल बन सकें और बाद में कॉन्स्टेबल की नौकरी के साथ-साथ किसी बड़े एग्जाम की तैयारी करें।

आपका प्लान कुछ भी हो लेकिन, यदि आपने 12वीं के बाद पुलिस कांस्टेबल बनने का सोचा है तो, मैं आपको बता दूँ की यह आपका बहुत ही प्लान है।


इस आर्टिकल में हमने पुलिस कांस्टेबल बनने से सम्बंधित, आपके मन में आ रहे प्रत्येक सवाल का जबाब देने की कोशिश की है। अगर आप यह पोस्ट एक बार ध्यान से पढ़ लेंगे तो, 12th के बाद कांस्टेबल बनने तक और उसके बाद जॉइनिंग तक की जानकारी आपको इसी पोस्ट में मिल जाएगी।

बेहतरीन पोस्ट: कंपटीशन की तैयारी कैसे शुरू करें?

हमने इस पोस्ट मे उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल के बारे में विशेष रूप से चर्चा की है।

अन्य सभी राज्यों में भी नियम लगभग समान है, केवल कुछ नियम आपके राज्य के हिसाब से अलग-अलग हो सकते हैं, जिन्हें आप नोटिफिकेशन आने पर अपने राज्य की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। जिनके लिंक नीचे दिए गए हैं।

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल कैसे बनें?

समय-समय पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पुलिस कांस्टेबल के पदों पर भर्ती निकलती रहती है, जिसकी जानकारी आपको सरकार की आधिकारिक वेबसाइट (https://uppbpb.gov.in/) के माध्यम से दी जाती है। वैसे यदि आप कुछ जानेमाने यूट्यूब चैनल्स को सब्सक्राइब करके रखते हैं तो, आपको वहाँ से भी आसान भाषा में पूरी जानकारी मिल जाती है। (Youtube Channels – Examपुर, Mentor 365, Rojgar with Ankit आदि।)

UP पुलिस कांस्टेबल की भर्ती कब निकलती हैं?

अगर दिल्ली पुलिस कांस्टेबल के पदों पर भर्ती को देखें तो, वह हर साल निकलती है लेकिन, उत्तर प्रदेश के मामले में कई बार काफी दिनों तक भर्ती नहीं निकलती हैं। यदि आपको अभी जानना है की, अगली भर्ती कब निकलने वाली हैं तो, आपको नीचे दी गई वीडियो को पूरा देखना चाहिए।

UP Police Constable के लिए जरूरी –

बहुत सारे अन्य राज्यों के बच्चे भी यह जानना चाहते हैं कि क्या वे भी उत्तर प्रदेश पुलिस का एग्जाम दे सकते हैं और कुछ उत्तर प्रदेश के बच्चों के मन में भी योग्यता को लेकर बहुत सारे प्रश्न आते हैं तो, आइये सभी के उत्तर जानते हैं –

12वीं के बाद पुलिस ऑफिसर कैसे बनें, 12वीं के बाद पुलिस कैसे बने, 12th के बाद पुलिस कैसे बने,
  • जरूरी उम्र – उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल का पेपर देने के लिए आपकी उम्र, यदि आप लड़के हैं तो 18-22 होनी चाहिए। लड़कियों के लिए यह 18-25 बर्ष है, वहीं अगर SC/ST/OBC की बात करें तो इनके लिए अधिकतम उम्र में 5बर्ष अधिक की छूट दी जाती है। ध्यान रहे ऐसा न हो की पेपर से 1 दिन पहले ही आप 18 बर्ष के हो रहे हों। कम से कम 4-6 महीने पहले ही आप 18 बर्ष के हो चुके हों तो अच्छा है। (आपको कब तक 18बर्ष से ज्यादा का होना चाहिए, यह नोटिफिकेशन आने पर पता चल जाता है।)
  • जरूरी हाइट – अगर आप लड़के हैं तो आपकी हाइट 168 सेमी और अनुसूचित जनजाति के यह 160 सेमी है। यदि आप लड़की हैं तो आपकी हाइट 152 सेमी होनी चाहिए और ST लड़कियों के लिए कम से कम 147 सेमी अनिवार्य है, वरना आप फिजिकल में बाहर हो जाएंगे और कांस्टेबल बनने का सपना अधूरा ही रह जाएगा।
  • 10th या 12th में जरूरी मार्क्स – बच्चे यह सवाल भी पूछते हैं कि उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल का एग्जाम देने के लिए 10th या 12th में कितने प्रतिशत अंक आने जरूरी हैं तो, उनको बता दें की इसके लिए कोई प्रतिशत जरूरी नहीं है, बस आपको 12th पास होना जरूरी है।
  • छाती – यह टेस्ट केवल पुरुषों के लिए है, जिसमें आपका सीना 79-84 सेमी मांगा जाता है। अनुसूचित जनजाति के आवेदनकर्ताओं को इसमें थोड़ी-सी छूट दी जाती है, उनकी छाती 77-82 सेमी माँगी जाती है।
  • आवेदन शुल्क – आवेदन शुल्क में किसी भी वर्ग के लिए कोई किसी भी प्रकार की छूट नहीं रखी गई है। आवेदन करने का शुल्क सभी के लिए ₹400 ही रखा जाता है। दूसरी महत्वपूर्ण बात है कि यह फीस पेय करने के लिए आपकी काफी सारे ऑनलाइन माध्यम के विकल्प दिए जाते हैं।
  • दौड़ के लिए समय और दूरी – अगर देखा जाए तो बना प्रेक्टिस किए इतना दौड़ पाना सभी के लिए आसान नहीं है। यूपी पुलिस कांस्टेबल के लिए लड़कों को 25 मिनट में 4.8 KM दौड़ लगानी पड़ती है जबकि, लड़कियो को 2.4 किलोमीटर दूरी, केवल 14 मिनट में दौड़कर तय करनी होगी।

UP पुलिस कांस्टेबल के एग्जाम के लिए क्या पढ़ें?

यह जरूरी है कि आपको शुरूआत से ही यूपी पुलिस कांस्टेबल के सिलेबस के बारे में पूरी जानकारी हो। केवल सिलेबस को एक बार देखकर तैयारी शुरू नहीं कर देनी है बल्कि, अच्छे से समझने की कोशिश करना है कि सिलेबस में कौन से टॉपिक पर ज्यादा जोर दिया गया है।

किस टॉपिक को कितने विस्तार से पढ़ना है, इसकी जानकारी आपको सिलेबस को ध्यान से पढ़ने पर खुद ही पता चल जाती है।

आपको किस बिषय में आपको कौन-से टॉपिक को पढ़ना है, इसकी जानकारी आप नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके जान सकते हैं – https://hindi.4eno.in/up-police-constable-exam-syllabus/

अगर बिषय की बात करें तो इस परीक्षा में आपसे मुख्यतः चार बिषय से सम्बंधित प्रश्न पूछे जाते हैं – सामान्य हिंदी, रीजनिंग, गणित, सामान्य ज्ञान।

UP पुलिस कांस्टेबल बनने के लिए कितने घंटे पढ़ें?

बच्चे किसी भी एग्जाम की तैयारी से पहले इस प्रश्न का उत्तर जानना चाहते हैं कि इस एग्जाम में अपनी अच्छी रैंक लाने के लिए उन्हें कितने घण्टे की पढ़ाई करनी पड़ेगी। ऐसे में सोशल मीडिया पर उनको बहुत सारे जबाब भी मिलते हैं।

कोई बोलता है कि 8-10 घंटे पढ़ना पड़ता है क्योंकि, आजकल पुलिस कांस्टेबल का एग्जाम भी आसान नहीं रह गया है। कुछ बच्चे ऐसे भी दिख जाते हैं जिन्होंने केवल 4-5 घण्टे पढ़कर भी अच्छी रैंक हासिल कर ली है।

शानदार जानकारी: सामान्य ज्ञान की तैयारी कैसे करनी चाहिए?

अब बच्चा शुरू में बहुत ज्यादा मोटिवेट होता है और 10घंटे पढ़ाई का टाइम टेबल बना लेता है और वो कभी फॉलो नहीं हो पाता है। अगर निष्कर्ष पर आएं तो यही जबाब है कि यह समय प्रत्येक स्टूडेंट के लिए अलग है।

अगर आपको पढ़ने की आदत है और आपने स्कूल टाइम में भी अच्छे से पढ़ाई की है तो, आपको पढ़ाई में मन लगाने में समस्या नहीं आएगी और आपके साथ ऐसा भी नहीं होगा की, कई घंटे पढ़ने के बाद भी कुछ याद ही नहीं हुआ।

ज्यादातर समस्या ऐसे बच्चों के साथ होती है जो एकदम से बहुत ज्यादा पढ़ाई का बोझ अपने सिर पर रख लेते हैं।

इसलिए अगर साफ शब्दों में कहें तो अगर आप पढ़ाई में अच्छे हैं, बहुत ज्यादा मोटी बुद्धि नहीं है तो 4-5 घंटे केवल याद करने या maths के प्रश्न सॉल्व करने में यदि आप लगाएंगे तो, आराम से उत्तर प्रदेश पुलिस के पेपर में पास हुआ जा सकता है।

दूसरे तरह के विद्यार्थी जिनको बात थोड़ी-सी देर से समझ आती है उन्हें कम से कम 7-8 घंटे तो पढ़ाई को देने ही होंगे।

UP पुलिस कांस्टेबल की तैयारी के लिए किताब –

प्रत्येक बच्चा अलग-अलग प्रकाशन की किताबों से पढ़कर पेपर में ज्यादा से ज्यादा नंबर लाने का प्रयास करता है। आपको और ज्यादा सर्च करने पर पता चलेगा की प्रत्येक टीचर भी आपको अलग-अलग किताबें बता रहे हैं लेकिन, कुछ किताबें ऐसी हैं जो ज्यादातर टीचर द्वारा रिकमेंड की जा रही हैं।

आपको बता दें की उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल के पेपर में चार बिषय (सामान्य हिंदी, सामान्य ज्ञान, तार्किक क्षमता, संख्यात्मक और मानसिक क्षमता) पूछे जाते हैं, इन सभी बिषय को आप नीचे लिस्ट में दी गई किताबों से अच्छे से तैयार कर सकते हैं –

  • GK, GS के लिए बुक – GK के लिए शुरूरात में, बहुत सारे सफल बच्चों द्वारा लुसेंट की बुक पढ़ने की सलाह दी जाती है। साथ में करेंट अफेयर्स के लिए आप किसी भी यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं। केवल पिछले 6 महीने की करेंट अफेयर्स पर ही ज्यादा ध्यान दें। UP GK के लिए घटनाचक्र बेस्ट है।
  • संख्यात्मक ज्ञान के लिए बुक – अब कॉन्स्टेबल के एग्जाम में गणित, बहुत ज्यादा निचले लेवल का नहीं पूछा जाता है, इसलिए आपको गणित की तैयारी भी अच्छे से करनी होती है। जिसके लिए SD Yadav पढ़ने की सलाह दी जाती है।
  • Resoning के लिए बुक– रीजनिंग बच्चों को काफी आसान लगता और प्रश्न को सॉल्व करने में आनंद भी आता है। रीजनिंग पढ़ने के लिए बच्चों को पीयूष वारसने की किताब पढ़ने की सलाह दी जाती है।
  • सामान्य हिंदी के लिए बुक – इसके लिए राजपाल सिंह की किताब सबसे अच्छी बताई जाती है।

उ.प्र. पुलिस कांस्टेबल का एग्जाम कैसे होता है?

आपका एग्जाम ऑनलाइन होता है। आवेदन के कुछ समय बाद आप एडमिट कार्ड देख सकते हैं तो उसी पर आपका सेंटर भी होता है, जहाँ जाकर आपको एग्जाम देना है। यह आपके द्वारा आवेदन करते समय सेंटर के लिए आपके चुने हुए विकल्प में से एक हो सकता है या अलग भी हो सकता है।

पूरा पेपर 300 नंबर का आता है, जिसमें कुल 150 प्रश्न पूछे जाते हैं। अगर समय की बात करें तो वह काफी लिमिटेड होता है। आपको मात्र 2 घंटे में पूरा पेपर सॉल्व करना होता है।

उ. प्र. पुलिस कांस्टेबल बनने के लिए लगभग कितने नंबर लाने पड़ते हैं?

जब भी यूपी पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट आता है तो, हर बार अलग-अलग कटऑफ देखने को मिलती हैं। यूपी पुलिस की वैकेंसी काफी समय के बाद आती हैं इसलिए हम अंदाजा लगाने के लिए दिल्ली पुलिस और बिहार पुलिस के लिए लगने वाली कटऑफ का सहारा भी ले रहे हैं।

अगर जनरल केटेगरी की बात करें तो, जनरल वाले बच्चे को लगभग 210 नंबर से ऊपर का टारगेट रखना ही होगा। OBC और ST वालों को क्रमशः 200 और 190 नंबर लाने के लिए जी-जान लगानी ही होगी। (कटऑफ का यह डेटा हमारे अनुमान के आधार पर बताया हुआ है।)

UP पुलिस के लिए फिजिकल –

यूपी पुलिस की तैयारी कैसे करे, घर बैठे यूपी पुलिस की तैयारी कैसे करे, यूपी पुलिस कांस्टेबल फिजिकल,

UP पुलिस की तैयारी के दौरान गलतियाँ –

अक्सर तैयारी के दौरान बच्चे ऐसी कुछ छोटी-छोटी और कुछ बड़ी गलतियाँ करते हैं, जिस कारण उनका फाइनल सलेक्शन नहीं हो पाता है। आइये हम आपको बताते हैं, ऐसी छोटी-छोटी गलतियाँ जो आपको कभी नहीं करनी हैं –

◆ फिजिकल की तैयारी न करना –

यह गलती अक्सर होशियार बच्चे करते हैं, वे लिखित एग्जाम की तैयारी बहुत ही अच्छे तरीके से करते हैं और अच्छे अंक भी प्राप्त कर लेते हैं लेकिन, जब फिजिकल की बारी आती है तो उनको बाहर कर दिया जाता है।

ऐसा इसलिए होता है क्योंकि बच्चे पढ़ाई में ही इतने ज्यादा व्यस्त हो जाते हैं, वे दौड़, लंबी कूद, ऊँची कूद के लिए खुद को तैयार ही नहीं कर पाते हैं, जिसके कारण उन्हें बाद में पछताना पड़ता है और सिलेक्शन होने में काफी ज्यादा समय लग जाता है।

◆ समय मैनेज करने में समस्या –

पेपर के दौरान समय मैनेज करना बहुत ज्यादा कठिन काम होता है। अक्सर बच्चों के साथ यही होता है कि वे पेपर करते वक्त समय को सही से मैनेज नहीं कर पाते हैं। आपको यह पता होना चाहिए कि आपको किस बिषय के प्रश्नों को सॉल्व करने के लिए कितना समय लगाना है।

किन प्रश्नों को सॉल्व नहीं करना है, यदि यह भी आपको जल्दी से जल्दी पता चल जाता है तो आपका बहुत ज्यादा समय बच जाता है। आपको समय को सही तरह से मैनेज करने के लिए बहुत ज्यादा प्रेक्टिस करनी चाहिए।

UP पुलिस कांस्टेबल की सैलरी –

यूपी पुलिस कांस्टेबल की सैलरी, 12th क्लास के बाद मिलने वाली नौकरियों में सबसे अच्छी मानी जाती है। इसमें आपको कार्यभार उतना ज्यादा नहीं होता है लेकिन, सैलरी लगभग ₹30,000+ दी जाती है। इसमें सब प्रकार के भत्ते शामिल हैं।

★ दो नंबर की कमाई के बारे में –

कुछ बच्चे तो सैलरी से ज्यादा यह जानने में रुचि लेते हैं की, 2नम्बर की कमाई कितनी हो सकती है। जिसके चलते यूट्यूब पर कुछ वीडियोस भी बन चुके हैं कि इसमें ऊपर की कमाई कितनी हो जाती है?

आपको बता दूँ की शायद कई बार अगर आप ईमानदारी से अपनी नौकरी नहीं करेंगे तो, आपको ऊपर की कमाई लेने का मौका भी मिल जाता है लेकिन, इस समय यह सब काफी कम हो चुका है और आपको खुद भी ऊपर की कमाई करने से बचना होगा क्योंकि, यह कार्य गैरकानूनी है।

अगर आप इस तरह का कार्य करते पकड़े जाते हैं तो, आपकी बेज्जती के साथ-साथ आपकी नौकरी भी जा सकती है। आप जो कार्य पुलिस बनकर करते हैं आपको उसके पैसे मिलते हैं इसलिए ऊपर की कमाई के बारे में सोचे भी ना और न ही यह सब देखकर पुलिस कांस्टेबल बनने के बारे में सोचें।

अन्य स्टेट के बच्चों के लिए यूपी एग्जाम –

कुछ बच्चे दूसरे राज्य के हैं और वे उत्तर प्रदेश राज्य के पुलिस कांस्टेबल का एग्जाम देना चाहते हैं तो, उन बच्चों के मन में यह सवाल भी काफी ज्यादा आता है कि क्या वह भी इस एग्जाम को दे सकते हैं? यदि वह एग्जाम दे सकते हैं तो, क्या कुछ अलग नियम हैं?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर कुछ अपवाद को साइड कर दें तो, ऐसा कोई नियम नहीं है। आप किसी भी राज्य के एग्जाम को दे सकते हैं, जिसमें अन्य राज्यों के बच्चों के लिए कुछ प्रतिशत कोटा रखा जाता है।

हाँ एक बात ध्यान देने वाली है कि दूसरे राज्य में आपको SC/ST आदि के हिसाब से आरक्षण का लाभ नहीं मिलता है बल्कि, आपको जनरल में ही गिना जाता है।

-: लगातार पूछे जाने वाले प्रश्न :-

Q1. यूपी पुलिस में मैथ कितने नंबर का आता है?

यूपी पुलिस में मैथ 76 नंबर का आता है।

Q2. यूपी पुलिस कांस्टेबल का वेतन कितना होता है?

यूपी पुलिस कांस्टेबल को लगभग 30 हजार रुपये से ज्यादा का मासिक वेतन मिलता है।

Q3. यूपी पुलिस के लिए कितनी पढ़ाई होनी चाहिए?

UP Police Constable का एग्जाम देने के लिए आपका 12th पास होना जरूरी है।

Q4. यूपी पुलिस कांस्टेबल बनने के लिए क्या करना पड़ेगा?

आपको तीन चरण से गुजरना पड़ेगा – ऑनलाइन पेपर, फिजिकल टेस्ट, मेडिकल टेस्ट। इन सभी में अच्छे अंक आने पर आप यूपी पुलिस कांस्टेबल बन सकते हैं।

Q5. यूपी पुलिस के लिए पुरुषों की दौड़ कितनी होती है?

यूपी पुलिस कांस्टेबल बनने के लिए फिजिकल में आपको 4.8 किलोमीटर की दूरी मात्र 25 मिनट में पूरी करनी होती है।

अंतिम शब्द –

पुलिस कांस्टेबल बनना कोई बहुत ज्यादा मुश्किल कार्य नहीं है लेकिन, यह आज के समय में इतना आसान भी नहीं रह गया है। अगर आप सही तैयारी के साथ एग्जाम देंगे तो ही सलेक्शन ले पाएंगे वरना, एग्जाम डेट आने के बाद तैयारी करने वाले हर साल केवल यही कहते मिलते हैं कि 1 नंबर से रह गया। 😂

जरूरी पोस्ट: 1 दिन में एग्जाम की अच्छी तैयारी करने का तरीका।

आपको इस पोस्ट में बताई जानकारी कैसी लगी कमेंट में बताना न भूलें और केवल खुद के फायदे के बारे में न सोचें बल्कि अच्छी जानकारी को ज्यादा से ज्यादा लोगों के साथ शेयर करें। आप इस पोस्ट को कब पढ़ रहे हैं और आपको यह पोस्ट अच्छी लगी यह मुझे तभी पता चलेगा जब आप कमेंट में बताएंगे तो, एक कमेंट जरूर करें।

Leave a Comment