याद करने का वैज्ञानिक तरीका | इन 10+ तरीकों से एक बार पढ़ते ही याद होगा

आज हम जिस बिषय पर बात करने वाले हैं, वह किसी भी स्कूल, कॉलेज या प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थी का प्रश्न हमेशा से रहा है। सभी स्टूडेंट्स के मन में हमेशा यह सवाल होता है की, आखिर याद करने का वैज्ञानिक तरीका क्या है है और हम 1 मिनट में कैसे याद करें?

आज की इस पोस्ट में हम आपको ऐसा शानदार तरीका भी बताने वाले हैं, जिससे स्वामी विवेकानंद एक बार पढ़ते ही याद कर लेते थे। अगर आप भी उस तरीके का इस्तेमाल करेंगे तो, आपको भी काफी अच्छा रिजल्ट देखने को मिलेगा।

ऐसा कोई तरीका नहीं है जिससे तुरंत आपके याद करने की शक्ति को बहुत तेजी से बढ़ाया जा सकता है लेकिन, पोस्ट में बताए कुछ तरीकों के लगातार अभ्यास से आपको कुछ महीनों में खुद ही अपने याद करने की क्षमता में जबरदस्त बदलाब महसूस होने लगेगा। आइये इन तरीकों को समझते हैं –

#1. टीचर की तरह खुद को पढ़ाएं –

किसी भी टॉपिक तो एक बार याद करने के बाद लम्बे समय तक याद रखने में यह सबसे ज्यादा कारगर तरीका है। जब भी आप किसी टॉपिक को टीचर से समझते हैं, उसके बाद आपको उस टॉपिक को किसी ओर को समझाएं।

इसे भी पढ़ें: प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कैसे शुरू करें?

आप इसे अकेले भी प्रेक्टिस कर सकते हैं। बस आपको मान लेना है, जैसे आप किसी बच्चे को समझा रहे हैं। हाँ, जब आप किसी टॉपिक को समझाते हैं तो, उससे पहले खुद को उस टॉपिक के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए। आप तभी किसी टॉपिक को समझा पाएंगे, जब आपको खुद उसके बारे में अच्छे से पता होगा।

अगर आप किसी भी टॉपिक को एक बार समझने के बाद इस तरह से खुद को टीचर समझकर समझाएंगे तो, आप कभी भी नहीं भूलेंगे। इस प्रेक्टिस को आप खड़े होकर बिल्कुल टीचर की तरह करेंगे तो, ज्यादा अच्छा होगा।

#2. आप जल्दी याद कर सकते हैं :-

कुछ बच्चे इस बात को हमेशा कहते रहते हैं, की उनकी तो जल्दी याद ही नहीं होता है, साथ में वह ऐसे किसी बच्चे का उदाहरण भी देते हैं, जो बहुत जल्दी याद कर लेता है।

मेरी इस बात को आप गाँठ बाँध लें की, चाहे हजार बार पढ़ने के बाद भी आपसे कोई उत्तर याद न हो, फिर भी आपको आज के बाद आपको बार-बार यह नहीं कहना है की आपको जल्दी याद नहीं होता है, बल्कि आप अपने मन में भी यह सोचें की आप बहुत ही जल्दी पढ़कर याद कर सकते हैं।

ऐसा करने के आपको चौकाने वाले परिणाम देखने को मिलेंगे क्योंकि, जो आप अपने बारे में बोलेंगे और अपने बारे में सोचेंगे आप धीरे-धीरे वही बनना शुरू हो जाएंगे।

#3. बोल-बोलकर पढ़ने से मिलेगा फायदा :-

बोलकर पढ़ने से आप मन-मन में पढ़कर याद करने की तुलना में ज्यादा जल्दी याद कर पाएंगे। जब आप बोल-बोलकर पढ़ते हैं तो, आपका मन जल्दी से कहीं और भटकता नहीं है और न ही आपको आलस और नींद की समस्या होती है।

इसे भी पढ़ें: स्टूडेंट लाइफ में क्या नहीं करना चाहिए?

बोल-बोलकर पढ़ने से आपका फोकस केवल जो आप पढ़ते हैं उसी को अच्छे से समझने पर होता है और आप जल्दी जल्दी याद कर पाते हैं। अगर मैं अपनी बात करूँ तो, मैं हमेशा ही बोल-बोलकर पढ़ता था।

#4. आवाज रेकॉर्ड करें, फिर सुने :-

अगर आप किसी टॉपिक को याद करना चाहते हैं तो, सबसे पहले जब आप किताब या नोट्स में उस टॉपिक के बारे में पढ़ रहे हों, तभी आपको अपने मोबाइल में अपनी आवाज को रिकॉर्ड कर लेना चाहिए। अब आप अपनी आवाज को सुनकर ज्यादा जल्दी याद कर पाएंगे।

रिकॉर्ड करके रखने का यह फायदा भी है, आप कोई अन्य करते-करते भी पढ़ाई कर पाएंगे और रोज सोते समय सुनने से आपको कोई भी टॉपिक याद करने में बहुत ही ज्यादा आसानी होगी।

#5. अच्छा वातावण हमेशा सहायक :-

अगर आप सही वातावरण में पढ़ाई करेंगे तो, आप खुद ही महसूस करेंगे की आप पढ़ाई पर फोकस कर पा रहे हैं। हमेशा जब भी आप पढ़ने बैठे तो, शुरुआत में ही सभी बुक्स, नोट्स को अपने आस-पास चट्टा बनाकर न रखें बल्कि, टेबल पर कुछ चुनिंदा काम की चीजें ही रखें।

ध्यान रहे की आस-पास ध्यान भटकाने वाली चीजों को न रखा जाए। अपने लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए पढ़ने बैठें तो, पढ़ाई में ज्यादा फोकस कर पाएंगे और फिर जल्दी याद होगा।

#6. स्वामी जी का तरीका :-

स्वामी विवेकानंद किसी भी चीज को एक बार देखकर ही याद कर लेते थे। उनके पास फोटोग्राफिक मेमोरी थी मतलब, यदि वे एक बार देख लेते तो, उन्हें वो याद हो जाता था। आप भी नीचे बताए तरीके से अपनी फोटोग्रफिक मेमोरी को थोड़ा-बहुत इम्प्रूव कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: बिना पढ़े परीक्षा में कैसे पास हो?

सबसे पहले आपको कोई एक पत्ता या कोई भी कागज लेना है और उसे अच्छी तरह देखना है, फिर उस चीज को साइड में रख देना है और आँख बाद करने के बाद उसका चित्र मन में बनाना है।

प्रत्येक लाइन को ध्यान करने की कोशिश करनी है, अपने दिमाग में वस्तु के जैसी छवि बनाने में शुरुआत में आपको बहुत ज्यादा मुश्किल आएगी लेकिन, जब आप इस प्रैक्टिस को रोज 5 मिनट तक करेंगे और कुछ महीनों तक फॉलो करेंगे तो, आप भी इसके फायदे देख पाएंगे।

आपकी किसी भी चीज को इमेजिन करने की शक्ति कई गुना बढ़ जाएगी।

#7. बैठकर पढ़ना लाभदायक है :-

कुछ बच्चे लेटकर पढ़ते है, जिससे उनका पूरा ध्यान पढ़ाई पर नहीं रहता है और शरीर को थोड़ा आसाम भी मिलता है तो, कई बार पढ़ते-पढ़ते जल्दी आलस आ जाता है और नींद भी आने लगती है। अगर पढ़ते समय आलस आएगा तो आप जल्दी याद नहीं कर पाएंगे। मेरा मानना है की मेज-कुर्सी पर बैठकर पढ़ना सबसे सही है।

#8. चलते-चलते भी पढ़ सकते हैं :-

जैसा की हमने बताया की आपको कुर्सी पर बैठकर ही पढ़ना चाहिए वो लेटकर पढ़ने से अच्छा है लेकिन, यदि आप ज्यादा देर तक बैठना नहीं चाहते हैं तो, आप थोड़ा-थोड़ा टहलते हुए पढ़ सकते हैं, इससे आप अपने आप को ज्यादा सतर्क महसूस करेंगे और आपकी याद भी जल्दी होगा।

#9. नींद से उठकर पढ़ें :-

जब हम सोकर उठते हैं तो, हमारा दिमाग काफी शांत होता है और नींद आने की समस्या भी नहीं होती है। अगर आप सुबह नींद पूरी होने के बाद उठकर पढ़ते हैं तो, आपको जल्दी भी याद होगा और यदि नींद पूरी हो चुकी है तो, पढ़ते हुए आलस भी नहीं आएगा।

#10. ध्यान करें और स्मरण शक्ति बढ़ाएं :-

मेडिटेशन करने से आप अपने को काबू करना सीखते हैं। अगर आप रोज 15 मिनट भी सही तरीके से ध्यान कर पाते हैं तो, अगले एक साल बाद आपका मन थोड़ा-बहुत इच्छा से चलना शुरू कर देगा।

इसे भी पढ़ें: अंग्रेजी सीखने की शुरुआत कैसे करें?

उसके बाद आप किसी भी चीज पर लम्बे समय तक ध्यान लगा पाएंगे और आपका मन जल्दी से बौर नहीं होगा। इससे आपकी स्मरण शक्ति बढ़ेगी और आपकी याद्दाश्त भी अच्छी हो जाएगी।

#11. गलत विचार को बदलें :-

अगर आप सोचते हैं की होशियार बच्चें एक बार पढ़ने के बाद भूलते नहीं है तो, आप गलत हैं। जब आप किसी भी चीज को दोहराते नहीं रहेंगे तो, भूलना निश्चित है और आप ही नहीं होशियार बच्चे भी भूल जाते हैं। बच्चे ऐसे टॉपिक को ज्यादा दिन तक याद रख पाते हैं, जिसे वे बहुत ही अच्छी तरह समझ लेते हैं।

इसलिए अगर लम्बे समय तक याद रखना है तो, सबसे पहले ध्यान से समझें और समय-समय पर जब आपको लगे की, आप उस टॉपिक को थोड़ा-बहुत भूलने लगे हैं, तभी दोहरा लें। जिस पार्ट को आप भूलने लगे हैं, उसे ज्यादा अच्छे से फिर से समझें। ऐसे आप लम्बे समय तक याद रख पाएंगे।

अंतिम शब्द –

आशा करता हूँ तेजी से याद करने के ये सभी तरीके आपको पसंद आए होंगे और अब आप पहले से ज्यादा जल्दी याद कर पाएंगे और चीजों को लम्बे समय तक याद रख पाएंगे।

अगर आपको इस पोस्ट में बताई जानकारी पसंद आई तो, इस पोस्ट को ऐसे सभी दोस्तों और जानने वालों के साथ शेयर करें जिन्हें इस पोस्ट की सबसे ज्यादा जरुरत है।

Leave a Comment